{"_id":"6a46bae26b1eab60fd0b7e25","slug":"drain-cleaning-begins-in-kumar-market-following-waterlogging-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-199417-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: कुमार मार्केट में जलभराव के बाद नाले की सफाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: कुमार मार्केट में जलभराव के बाद नाले की सफाई शुरू
Fri, 03 Jul 2026 12:54 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
अप्पर बाजार नादौन में कुमार मार्केट में सफाई करवाते नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी रमन कुमार। स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन(हमीरपुर)। कुमार मार्केट की दुकानों में जलभराव की घटना के बाद नगर परिषद ने बंद पड़े नाले की सफाई के लिए अभियान शुरू कर दिया है।
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी रमन कुमार की देखरेख में वीरवार को सफाई कर्मचारियों ने अपर बाजार में बने चैंबर के दोनों ओर की नालियों को खोलकर सफाई की। स्वच्छता प्रभारी अक्षित सोनी ने बताया कि नाले में जमा मलबे और गंदगी को टैंकर की सहायता से हटाया गया।
सफाई के दौरान बड़ी मात्रा में प्लास्टिक की बोतलें और अन्य कचरा मिला, जो पानी के प्रवाह में बाधा बन रहा था। नाले की सफाई में कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
गौरतलब है कि तीन दिन पूर्व बारिश के दौरान नाले का पानी ओवरफ्लो होकर कुमार मार्केट की कई दुकानों में घुस गया था। इसके बाद एसडीएम निशांत शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न विभागों की संयुक्त टीम ने मौके का निरीक्षण किया था और समस्या के स्थायी समाधान के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी रमन कुमार ने लोगों से अपील की कि वे नालियों में कचरा न डालें और शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग करें।