फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Drains along the Uhal-Kakkad road have not been cleaned.

Hamirpur (Himachal) News: ऊहल-कक्कड़ सड़क मार्ग पर बनी नालियों की नहीं हुई सफाई

Mon, 20 Jul 2026 12:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 20 Jul 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Drains along the Uhal-Kakkad road have not been cleaned.
ऊहल-कक्कड़ सड़क मार्ग पर बनी नालियों की नहीं हुई सफाई। संवाद
ऊहल (हमीरपुर)। ऊहल-कक्कड़ सड़क मार्ग के किनारे बनी नालियों की लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण उनमें मिट्टी और गाद भर गई है। नालियां बंद होने से बारिश के पानी की निकासी प्रभावित हो रही है और पानी सड़क पर जमा होकर बह रहा है।
विज्ञापन

इससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों में राकेश, दीपक, राजेश, अमित और संदीप ने बताया कि नालियों में मिट्टी जमा होने से पानी का प्रवाह रुक गया है। हल्की बारिश में भी सड़क पर जलभराव हो जाता है, जिससे फिसलन बढ़ने के साथ दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि बरसात के दौरान समय रहते सफाई नहीं हुई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या की जानकारी कई बार लोक निर्माण विभाग को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने विभाग से सड़क किनारे बनी नालियों की शीघ्र सफाई करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में लोक निर्माण विभाग टौणी देवी के एसडीओ नीतिश ने बताया कि सड़क किनारे नालियों की सफाई जल्द करवाई जाएगी और ग्रामीणों की समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed