फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Drug-free youth-developed India pledge campaign launched

Hamirpur (Himachal) News: नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान शुरू

Mon, 03 Aug 2026 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 03 Aug 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Drug-free youth-developed India pledge campaign launched
एनआईटी हमीरपुर में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत शपथ ग्रहण करते युवा। स्रोत
हमीरपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वर्चुअल माध्यम से नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत जिला हमीरपुर की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें युवाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने युवाओं से नशा मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। अभियान के शुभारंभ अवसर पर देशभर के 10 हजार स्थानों से एक करोड़ से अधिक युवा वर्चुअल माध्यम से जुड़े। संबोधन के बाद सभी प्रतिभागियों ने नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प की शपथ ली।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एनआईटी के निदेशक प्रो. एच. एम. सूर्यवंशी, रजिस्ट्रार डॉ. अर्चना संतोष नानोटी, एसोसिएट डीन (स्टूडेंट वेलफेयर) डॉ. प्रदीप सिंह, नशा मुक्त भारत अभियान के फैकल्टी इंचार्ज डॉ. संदीप कुमार और जिला युवा अधिकारी दीपमाला ठाकुर मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ताओं ने युवाओं से नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। अभियान के तहत आगामी 100 सप्ताह तक प्रत्येक रविवार देशभर में सांस्कृतिक, खेल, फिटनेस, माइंडफुलनेस, जन-जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इसके अलावा लोकगीत, मूक अभिनय, शॉर्ट फिल्म, रील निर्माण, पेंटिंग, वाद-विवाद और स्लोगन लेखन प्रतियोगिताएं भी करवाई जाएंगी। जिला युवा अधिकारी दीपमाला ठाकुर ने जिले के युवाओं, स्वयंसेवकों, शैक्षणिक संस्थानों, युवा क्लबों और आम नागरिकों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed