फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Drugs including chitta and two mobile phones recovered from Hamirpur sub-jail

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर उप जेल से चिट्टा, दो मोबाइल समेत नशीली दवाइयां बरामद

Thu, 16 Jul 2026 01:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हमीरपुर उप जेल में बुधवार को चिट्टा, दो मोबाइल फोन, नशीले कैप्सूल सहित अन्य प्रतिबंधित सामग्री बरामद की गई। उप जेल की सुरक्षा में सेंध लगाते हुए किसी अज्ञात व्यक्ति ने जेल की दीवार के ऊपर से प्रतिबंधित सामग्री का पैकेट भीतर फेंक दिया। हालांकि, सुरक्षा कर्मी की सतर्कता से सामग्री का इस्तेमाल हो पाता, इससे पहले इसे पकड़ लिया गया। पैकेट से करीब डेढ़ ग्राम चिट्टा, दो मोबाइल फोन, नशीली दवाइयां, बीड़ी, लाइटर और कुछ नकदी बरामद हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात व्यक्ति ने एल्युमीनियम फॉयल पेपर में लपेटकर एक पैकेट जेल परिसर में फेंक दिया। इसी दौरान एक कैदी मोटर पंप संचालित करने के लिए वहां पहुंचा और उसने पैकेट उठा लिया। ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मी की नजर उस पर पड़ गई। उसने तुरंत कैदी को रोककर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। पूरी घटना जेल में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी रिकॉर्ड हो गई। जेल अधिकारियों की मौजूदगी में पैकेट की तलाशी लेने पर उसमें से करीब डेढ़ ग्राम चिट्टा, दो मोबाइल फोन, नशीली दवाइयां, बीड़ी, लाइटर और कुछ नकदी बरामद हुई। इसके बाद जेल प्रशासन ने तत्काल सदर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार और सदर थाना प्रभारी कुलवंत सिंह पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही जेल में बंद कैदियों से भी पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि हाल ही में नालागढ़ जेल से हमीरपुर उप जेल में स्थानांतरित किए गए किसी कैदी तक यह प्रतिबंधित सामग्री पहुंचाने का प्रयास किया गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और पैकेट फेंकने वाले व्यक्ति की पहचान में जुटी है। मामले में आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन


मामले में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस टीम मौके पर मौजूद है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
राजेश कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed