{"_id":"69d1667c83490b2495062a0b","slug":"education-department-steps-up-efforts-to-boost-enrollments-special-campaign-to-launch-after-april-10-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-189041-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नामांकन बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग सक्रिय, 10 अप्रैल के बाद चलेगा विशेष अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नामांकन बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग सक्रिय, 10 अप्रैल के बाद चलेगा विशेष अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 05 Apr 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
खास खबर
नए सत्र में कितने विद्यार्थियों ने लिया दाखिला, देनी होगी जानकारी
प्रारंभिक एवं उच्च शिक्षा विभाग की टीम स्कूलों में करेगी निरीक्षण
विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए विभाग ने जारी किए हैं निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विद्यार्थियों के नामांकन को लेकर शिक्षा विभाग सक्रिय हो गया है। स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने और प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए प्रारंभिक एवं उच्च शिक्षा विभाग ने प्रभारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं।
निर्देशों के अनुसार 10 अप्रैल के बाद जिले के छह शिक्षा खंडों में विशेष नामांकन अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत उपनिदेशक स्तर की कमेटी स्कूलों का दौरा कर नए सत्र में हुए दाखिलों की समीक्षा करेगी। साथ ही पिछले सत्र की तुलना में विद्यार्थियों की संख्या में हुई वृद्धि या कमी का आकलन भी किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान स्कूलों में नामांकन की स्थिति, विद्यार्थियों की उपस्थिति और अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया जाएगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों को स्कूलों से जोड़ना और घटती संख्या को बढ़ाना है, ताकि स्कूलों के बंद होने की नौबत न आए।
वर्तमान में जिलेभर के स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया जारी है। शिक्षक अभिभावकों के साथ गांव-गांव जाकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं, जिससे विद्यार्थियों की संख्या में वृद्धि हो सके।
उल्लेखनीय है कि पिछले शैक्षणिक सत्र में लगभग दो दर्जन स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या कम हो गई थी। इसी को ध्यान में रखते हुए विभाग ने नए सत्र की शुरुआत में ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
कोट
स्कूल प्रमुखों को निर्देश दिए गए हैं कि वे स्कूलों में उपलब्ध सुविधाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करें और नामांकन बढ़ाने पर विशेष ध्यान दें। निर्देशों की अवहेलना करने वाले स्कूलों को नोटिस जारी किए जाएंगे। दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के बाद निरीक्षण अभियान शुरू किया जाएगा। -डॉ. एमआर चौहान, उपनिदेशक, उच्च शिक्षा विभाग हमीरपुर।
Trending Videos