{"_id":"6a5bd229d943c659c00b64ff","slug":"eight-players-from-the-state-will-participate-in-the-asian-korfball-championship-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-201344-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: एशियन कोर्फबाल चैंपियनशिप में भाग लेंगे प्रदेश के आठ खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: एशियन कोर्फबाल चैंपियनशिप में भाग लेंगे प्रदेश के आठ खिलाड़ी
Sun, 19 Jul 2026 12:51 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जाहू (हमीरपुर)। प्रदेश के खिलाड़ियों ने कोर्फबाल में अपनी प्रतिभा का लोहा मनाते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक और उपलब्धि हासिल की है।
26 से 31 जुलाई तक बैंकॉक (थाईलैंड) में आयोजित होने वाली चौथी एशिया अंडर-16 एवं अंडर-19 कोर्फबाल चैंपियनशिप के लिए प्रदेश के आठ खिलाड़ियों का भारतीय टीम में चयन हुआ है।
चयनित खिलाड़ी शिमला, कुल्लू, बिलासपुर और मंडी जिलों से हैं। भारतीय टीम के कोच एवं अखिल भारतीय कोर्फबाल संघ के कोषाध्यक्ष विनोद कुमार ठाकुर ने बताया कि अंडर-16 वर्ग में सारांश चौहान, अंश, अपूर्व, एंजल शादरू, वियाना महंत और सिमरन कैंथ का चयन हुआ है।
वहीं अंडर-19 वर्ग में साक्षी और किंशक ठाकुर भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने कहा कि चयनित खिलाड़ियों का 15 से 23 जुलाई तक पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। शिविर में खिलाड़ियों को तकनीकी कौशल, खेल के नवीन नियमों और प्रतियोगिता की रणनीतियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे विदेशी धरती पर भारत का बेहतर प्रतिनिधित्व कर सकें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हिमाचल जैसे पर्वतीय राज्य से पहली बार एक साथ आठ खिलाड़ियों का भारतीय टीम में चयन होना प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि भारतीय दल 24 जुलाई को दिल्ली से बैंकॉक के लिए रवाना होगा और 2 अगस्त को भारत लौटेगा।
उधर, प्रदेश कोर्फबाल संघ के अनुशासन एवं विकास समिति के चेयरमैन बीआर सुमन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश शर्मा, ऊषा ठाकुर, महासचिव राहुल सुमन, देवदत्त प्रेमी तथा प्रदेश प्रेस सचिव पवन रांगड़ा ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी है।