सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   FA-2 exams will be held before the monsoon holidays.

Hamirpur (Himachal) News: बरसात की छुट्टियों से पहले होंगी एफए-टू की परीक्षाएं

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 20 Jun 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलेभर के प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में बरसात की छुट्टियों से पहले एफए-टू (फॉर्मेटिव असेसमेंट-2) परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने इस संबंध में सभी विद्यालय प्रमुखों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

एफए-टू परीक्षाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को अब तक पढ़ाए गए पाठ्यक्रम का मूल्यांकन किया जाएगा। परीक्षा परिणामों के आधार पर शिक्षक यह समझ सकेंगे कि विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों को कितना आत्मसात किया है और किन विषयों में उन्हें अतिरिक्त मार्गदर्शन की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फॉर्मेटिव असेसमेंट का उद्देश्य केवल अंक प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की सीखने की प्रक्रिया का आकलन कर उसमें सुधार करना है। इसी कारण इसे नियमित शिक्षण प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। इन परीक्षाओं से शिक्षकों को उन विद्यार्थियों की पहचान करने में भी सहायता मिलती है, जिन्हें विशेष शैक्षणिक सहयोग की जरूरत है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मई में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों की एफए-1 परीक्षाएं आयोजित की जा चुकी हैं। उनके परिणामों के विश्लेषण के बाद अब एफए-2 की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
एफए-1 और एफए-2 के परिणामों की तुलना से विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रदर्शन में हुए सुधार का आकलन किया जा सकेगा। साथ ही, विद्यालय स्तर पर आगे की शैक्षणिक रणनीति तय करने में भी यह उपयोगी साबित होगा।
कोट
स्कूल प्रमुखों को परीक्षाओं के संदर्भ में दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए कार्य किया जा रहा है। -कमल किशोर भारती, उपनिदेशक, प्रारंभिक शिक्षा विभाग, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article