{"_id":"6a2e734c3417b5878c065190","slug":"fake-marriage-racket-three-marriages-in-five-months-hamirpur-bilaspur-2026-06-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: पांच महीने, तीन शादियां और हर बार नया बहाना... हिमाचल में 'लुटेरी दुल्हन' की कहानी ने उड़ाए होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: पांच महीने, तीन शादियां और हर बार नया बहाना... हिमाचल में 'लुटेरी दुल्हन' की कहानी ने उड़ाए होश
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Published by: Ankesh Dogra
Updated Sun, 14 Jun 2026 03:32 PM IST
विज्ञापन
सार
हमीरपुर के गलोड़ क्षेत्र में सामने आए कथित लुटेरी दुल्हन मामले में नए खुलासे हो रहे हैं। आरोप है कि एक महिला ने पांच माह के भीतर तीन शादियां कीं और बाद में मंदिर जाने या रिश्तेदार की मौत का बहाना बनाकर फरार हो गई। अब बिलासपुर के जेजवीं क्षेत्र का एक परिवार भी सामने आया है। पुलिस फर्जी शादी रैकेट और बिचौलियों के नेटवर्क की जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर...
लुटेरी दुल्हन से रहें सावधान
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के गलोड़ क्षेत्र में शादी के नाम पर ठगी करने वाले एक बड़े फर्जी गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। आरोप है कि शीतल नाम की एक महिला ने पांच महीने के भीतर तीन अलग-अलग युवकों से शादी की और फिर मंदिर जाने या किसी रिश्तेदार की मृत्यु का बहाना बनाकर फरार हो गई। यह घटना हिमाचल के ग्रामीण क्षेत्रों के युवकों को निशाना बनाने वाले गिरोह की सक्रियता की ओर इशारा करती है।
ठगी का तरीका और घटनाओं का खुलासा: जानकारी के अनुसार, शीतल नामक महिला पर जनवरी में बिलासपुर जिले के जेजवीं, फरवरी में हमीरपुर के गलोड़ और मई में बिलासपुर के बल्हसीना क्षेत्र में शादी करने का आरोप है। पीड़ित परिवारों का कहना है कि शादी के बाद कुछ समय तक सब सामान्य रहा, लेकिन फिर दुल्हन बहाने बनाकर अचानक गायब हो जाती थी। यह पैटर्न एक संगठित गिरोह की ओर संकेत करता है, जो परिवारों को ठग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गिरोह का निशाना और जांच: पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि इस गिरोह का निशाना पंजाब के बजाय हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के युवक बन रहे हैं। आरोप है कि कुछ महिलाएं और बिचौलिए परिवारों से संपर्क साधकर रिश्ते तय करवाते थे और शादी के कुछ समय बाद दुल्हन गायब हो जाती थी। पुलिस को शक है कि अलग-अलग क्षेत्रों में सामने आए मामलों के तार आपस में जुड़े हो सकते हैं। जेजवीं के परिवार द्वारा बयान दर्ज कराने के बाद, पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहन जांच में जुट गई है।
डीएसपी बड़सर लालमन शर्मा ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। विभिन्न लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और हर पहलू को खंगाला जा रहा है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे इस कथित फर्जी शादी रैकेट की परतें खुलती जा रही हैं।
पूरी घटना क्या है? गलोड़ क्षेत्र के मनीष ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी शादी फरवरी में पंजाब के बटाला में हुई थी। जब उसने शादी को पंचायत में पंजीकृत कराने के लिए दबाव डाला, तो दुल्हन ने आनाकानी शुरू कर दी। इससे उसे शक हुआ कि दुल्हन के आधार कार्ड जैसे दस्तावेज फर्जी हो सकते हैं। दबाव डालने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकियां भी मिलीं। इसके बाद, कथित फर्जी दुल्हन जम्मू जाने के बहाने घर से निकली, लेकिन वापस नहीं आई।
जांच के दौरान यह भी पता चला कि कथित फर्जी दुल्हन ने बिलासपुर जिले के बल्हासीना में भी शादी की थी और वहां से मौसी के निधन का बहाना बनाकर फरार हो गई थी। अब बिलासपुर जिले के जेजवीं के एक परिवार ने भी उसके खिलाफ धोखा देकर शादी करने की शिकायत दर्ज कराई है।