{"_id":"69f64fbf382abb63c0039651","slug":"federation-opposed-the-recruitment-of-assistant-forest-guard-hamirpur-hp-news-c-399-dsl1017-463836-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: महासंघ ने सहायक वनरक्षक भर्ती का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: महासंघ ने सहायक वनरक्षक भर्ती का किया विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 03 May 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
ज्वालामुखी बैठक के उपरांत विधायक संजय रत्न को पत्र सौंपते कर्मचारी स्तोत्र जागरूक पाठक
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित वन कर्मचारी महासंघ, वन वृत्त हमीरपुर की ज्वालामुखी में आयोजित बैठक में सरकार के सहायक वनरक्षक भर्ती के फैसले का विरोध किया गया। महासंघ ने इस निर्णय को वन विभाग और वन संरक्षण के हितों के विपरीत बताते हुए तुरंत पुनर्विचार की मांग उठाई।
बैठक के बाद प्रतिनिधिमंडल ने विधायक संजय रतन को ज्ञापन सौंपा। वृत्त हमीरपुर के वन अरण्यपाल और जिलाधीश हमीरपुर के माध्यम से मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन भेजा गया।
पदाधिकारियों ने बताया कि सरकार की अधिसूचना के तहत नियमित वनरक्षकों के 500 पदों को समाप्त कर उनकी जगह मात्र 16,000 रुपये मासिक मानदेय के आधार पर सहायक वनरक्षक नियुक्त करने का प्रस्ताव है।
इस फैसले से वन संरक्षण के कार्य प्रभावित होंगे। महासंघ ने सरकार से मांग की है कि सहायक वनरक्षक भर्ती प्रक्रिया को तत्काल स्थगित किया जाए और पारंपरिक नियमित भर्ती प्रणाली को बहाल किया जाए। वनरक्षकों के रिक्त 650 पदों को भरने की मांग भी की गई।
महासंघ ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने इस निर्णय पर पुनर्विचार नहीं किया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। बैठक में महासंघ के अध्यक्ष गुरुचरण, सचिव पंकज कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपिंदर सिंह, देहरा वन मंडल प्रधान विनोद कुमार सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। संवाद
Trending Videos