फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Filth outside Tauni Devi Hospital causes trouble; sewage water flowing onto the road.

Hamirpur (Himachal) News: टौणी देवी अस्पताल के बाहर गंदगी से परेशानी, सड़क पर बह रहा सीवरेज का पानी

Mon, 27 Jul 2026 01:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 27 Jul 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Filth outside Tauni Devi Hospital causes trouble; sewage water flowing onto the road.
टौणी देवी अस्पताल की सीवरेज की पाइप ब्लॉक होने से सड़क पर गंदा पानी। संवाद
सचित्र
विज्ञापन

अस्पताल की सीवरेज पाइप ब्लॉक होने से बढ़ी समस्या, दुर्गंध से दुकानदार, मरीज और राहगीर बेहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
टौणी देवी (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल टौणी देवी के बाहर गंदगी और बदबू ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। अस्पताल की सीवरेज पाइप ब्लॉक होने के कारण गंदा पानी मुख्य सड़क पर बह रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में दुर्गंध फैल गई है।
अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों, उनके परिजनों, दुकानदारों और राहगीरों को रोजाना इस समस्या से जूझना पड़ रहा है। सड़क पर लगातार बह रहे गंदे पानी और दुर्गंध के कारण दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। ग्राहकों ने दुकानों तक आना कम कर दिया है।
विज्ञापन

अस्पताल के सामने फैली गंदगी से क्षेत्र की छवि भी प्रभावित हो रही है। मरीजों और बुजुर्गों को भी दुर्गंध के बीच से गुजरना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में गंदा पानी सड़क पर फैलने से फिसलन बढ़ गई है, जिससे दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या पिछले कुछ दिनों से बनी हुई है, लेकिन अभी तक इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया है। उन्होंने मांग की है कि ब्लॉक हुई सीवरेज पाइप को जल्द ठीक करवाया जाए और सड़क पर बह रहे गंदे पानी की निकासी की उचित व्यवस्था की जाए।

-
यह समस्या कुछ दिनों से बनी हुई है। लोगों का सड़क से निकलना मुश्किल हो गया है। अस्पताल प्रबंधन को संज्ञान लेना चाहिए। -अभिनंदन, निवासी टौणी देवी

यहां पर रोजाना काफी संख्या में मरीज आते हैं और उन्हें इस चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। उम्मीद है कि जल्द समस्या का समाधान होगा। -पंकज, निवासी स्वाहल

कोट
मामला ध्यान में है। जल्द ही समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। -डॉ. अरविंद कौंडल, कार्यकारी बीएमओ टौणी देवी

टौणी देवी अस्पताल की सीवरेज की पाइप ब्लॉक होने से सड़क पर गंदा पानी। संवाद

टौणी देवी अस्पताल की सीवरेज की पाइप ब्लॉक होने से सड़क पर गंदा पानी। संवाद

टौणी देवी अस्पताल की सीवरेज की पाइप ब्लॉक होने से सड़क पर गंदा पानी। संवाद

टौणी देवी अस्पताल की सीवरेज की पाइप ब्लॉक होने से सड़क पर गंदा पानी। संवाद

टौणी देवी अस्पताल की सीवरेज की पाइप ब्लॉक होने से सड़क पर गंदा पानी। संवाद

टौणी देवी अस्पताल की सीवरेज की पाइप ब्लॉक होने से सड़क पर गंदा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article