फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   FIR against four people including Pradhan on charges of assault

Hamirpur (Himachal) News: मारपीट के आरोप में प्रधान सहित चार लोगों पर एफआईआर

Wed, 01 Jul 2026 12:35 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
अंब (ऊना)। भैरा गांव में एक विवाह समारोह के दौरान मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर ग्राम पंचायत प्रधान सहित कुछ अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हरोली तहसील के पंजवार गांव के रहने वाले दर्शन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार रात करीब 11 बजे वह भैरा में एक शादी समारोह में शामिल होने गया। इसी दौरान ग्राम पंचायत कटोहड़ कलां के प्रधान गोल्डी और उनके साथ आए तीन अन्य अज्ञात लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने उसके साथ बदसलूकी करते हुए मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी भी दी। मारपीट में उसे चोटें आई हैं। अंब के एसडीपीओ अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की गहनता से जांच की जा रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed