सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   FIR is being filed against constables who colluded with smugglers.

Hamirpur (Himachal) News: तस्करों से सांठगांठ करने वाले कांस्टेबलों पर एफआईआर की तैयारी

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 02 Apr 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। भोरंज थाना में चिट्टा तस्करों से कनेक्शन के आरोप में निलंबित किए गए दो कांस्टेबलों पर अब एफआईआर की तलवार लटक गई है। आंतरिक विभागीय जांच की विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद पुलिस इन पर कानूनी शिकंजा कसेगी।
Trending Videos

फिलहाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं। जांच रिपोर्ट में बैंक खातों के ट्रांजेक्शन और मोबाइल रिकॉर्ड के पुख्ता सबूत मिलने के बाद ही मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। बताया जा रहा है कि जिले के अन्य थानों में जब चिट्टा तस्कर पकड़े गए, तो पूछताछ के दौरान उन्होंने इन कांस्टेबलों के नामों का खुलासा किया था। तस्करों ने आरोप लगाया कि पैसे के लेनदेन के बदले उन्हें पहले छोड़ा गया था। जब यह जानकारी पुलिस अधीक्षक तक पहुंची, तो तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को निलंबित कर लाइनहाजिर कर दिया गया।
एएसपी ने बैंक से आरोपियों के खातों का विवरण मांगा है, ताकि पैसे के लेनदेन की पुष्टि हो सके। कांस्टेबलों के मोबाइल फोन का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है कि वे तस्करों के साथ कितने समय से संपर्क में थे। पुलिस इस पहलू पर भी काम कर रही है कि क्या इसमें विभाग के कुछ और लोग भी शामिल हैं।





तीन-चार दिन में आएगी फाइनल रिपोर्ट

पुलिस विभाग इस मामले को लेकर काफी गंभीर है। माना जा रहा है कि अगले तीन से चार दिन के भीतर एएसपी अपनी विस्तृत रिपोर्ट सौंप देंगे। यदि रिपोर्ट में वित्तीय लेन-देन और तस्करों से सीधा संबंध स्थापित हो जाता है, तो दोनों कांस्टेबलों पर विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर तय मानी जा रही है।



---
मामले में विस्तृत जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही अगली कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हर पहलू की निष्पक्षता से जांच की जा रही है। अनुशासनहीनता और अपराध में संलिप्तता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी। -बलवीर सिंह ठाकुर, पुलिस अधीक्षक, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article