बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Workers protested to repeal the new labor code.

Hamirpur (Himachal) News: नए लेबर कोड निरस्त करने के लिए मजदूरों ने किया प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 02 Apr 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Workers protested to repeal the new labor code.
गांधी चौक के पास नए लेबर कोड के विरोध में नारेबाजी करते मजदूर। स्रोत : संगठन - फोटो : Archive
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

हमीरपुर। केंद्र सरकार के नए लेबर कोड को लागू करने के विरोध में बुधवार को जिला मुख्यालय गांधी चौक में मजदूरों ने सीटू के बैनर तले प्रदर्शन करते हुए काला दिवस मनाया। इस दौरान मजदूरों ने जिलाधीश के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भी भेजा।
इससे पहले मजूदरों ने धौलासिद्ध पावर प्रोजेक्ट पर भी प्रदर्शन किया। मजदूर संगठनों का कहना है कि ये लेबर कोड मालिकों को फायदा पहुंचाने और मजदूरों को गुलाम बनाने के मकसद से बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीटू के महासचिव जोगिंद्र कुमार, अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि नए लेबर कोड में मालिकों द्वारा श्रम कानूनों को लागू न करने की स्थिति में किसी भी तरह की दंडात्मक कार्रवाई करने का कोई प्रावधान नहीं रखा गया है।
इसलिए मजदूर संगठन नए लेबर कोड का विरोध कर रहे हैं और इन्हें निरस्त करने की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा ठेकेदारों को पचास से कम मजदूरों के लिए किसी भी तरह के लाइसेंस की जरूरत नहीं होगी और ऐसी स्थिति में श्रम कानून भी लागू नहीं होंगे।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा को भी खत्म कर दिया है और उसके स्थान पर जी राम जी योजना लागू कर दी है। उन्होंने नए लेबर कोड निरस्त करने और मनरेगा को बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed