फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Fire station in Bijhri, built at a cost of 2.5 crore, remains locked; department operating from rented premises.

Hamirpur (Himachal) News: बिझड़ी में 2.5 करोड़ से तैयार अग्निशमन भवन पर ताला, किराये पर चल रहा विभाग

Sat, 04 Jul 2026 01:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 04 Jul 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Fire station in Bijhri, built at a cost of 2.5 crore, remains locked; department operating from rented premises.
अग्निशमन विभाग बिझड़ी की सड़क किनारे खड़ा अग्निशामक वाहन। संवाद
बिझड़ी (हमीरपुर)। अग्निशमन भवन के परिसर में इंतजार करते-करते घास उगना शुरू हो गई है। सुरक्षा दीवार में दरारें आने लगी हैं और प्लास्टर भी उखड़ने लगा है। भवन का रंग अपनी चमक खो रहा है और अंदर पक्षियों ने डेरा जमा लिया है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों ने गेट पर ताला लगा रखा है। बिझड़ी में करीब 2.5 करोड़ रुपये की लागत से भवन तैयार होने के बाद भी अग्निशमन विभाग किराये के भवन में रहने को मजबूर है।
विज्ञापन

पार्किंग की सुविधा न होने के कारण अग्निशमन वाहन सड़कों पर खड़े किए जा रहे हैं। इसके बावजूद विभाग हर माह करीब नौ हजार रुपये किराया चुका रहा है, जिससे आर्थिक नुकसान भी हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि भवन तैयार होने के बावजूद इसे उपयोग में क्यों नहीं लाया जा रहा है। परिसर में बढ़ती घास और बंद पड़े भवन की स्थिति इसे धीरे-धीरे जर्जर बना रही है।
भवन में वाहनों के लिए पार्किंग और पानी की उचित व्यवस्था भी उपलब्ध है, लेकिन उपयोग न होने से स्थिति बिगड़ती जा रही है। अगर शीघ्र इसका उपयोग शुरू नहीं किया गया तो यह भवन खंडहर में तब्दील हो सकता है।

--
अग्निशमन के लिए भवन तैयार करने में उन्होंने स्वयं काफी भाग दौड़ की है। पिछले लगभग एक-डेढ़ साल से भवन तैयार है, लेकिन अभी तक उद्घाटन न होने से नए भवन को नुकसान हो रहा है। -ओंकार शर्मा, उपप्रधान, व्यापार मंडल बिझड़ी

भवन तैयार होने के बाद भी प्रयोग में नहीं लाया जा रहा है। पहले उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान इसका उद्घाटन कर दिया जाएगा, लेकिन यह उम्मीद पूरी नहीं हुई है। -ज्योति रानी, प्रधान, ग्राम पंचायत बिझड़ी

अग्निशमन विभाग के भवन के उद्घाटन को लेकर मुख्यमंत्री से शिमला में मुलाकात की है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही इसका उद्घाटन कर दिया जाएगा। -इंद्रदत्त लखनपाल, विधायक बड़सर

सरकार और उच्च अधिकारियों की अनुमति के बिना वह अपने भवन में शिफ्ट नहीं हो सकते। गाड़ियों और मशीनरी की सुरक्षा के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाती है। -राजेश तनवर, प्रभारी, अग्निशमन चौकी बिझड़ी

अग्निशमन विभाग बिझड़ी की सड़क किनारे खड़ा अग्निशामक वाहन। संवाद

अग्निशमन विभाग बिझड़ी की सड़क किनारे खड़ा अग्निशामक वाहन। संवाद

अग्निशमन विभाग बिझड़ी की सड़क किनारे खड़ा अग्निशामक वाहन। संवाद

अग्निशमन विभाग बिझड़ी की सड़क किनारे खड़ा अग्निशामक वाहन। संवाद

अग्निशमन विभाग बिझड़ी की सड़क किनारे खड़ा अग्निशामक वाहन। संवाद

अग्निशमन विभाग बिझड़ी की सड़क किनारे खड़ा अग्निशामक वाहन। संवाद

अग्निशमन विभाग बिझड़ी की सड़क किनारे खड़ा अग्निशामक वाहन। संवाद

अग्निशमन विभाग बिझड़ी की सड़क किनारे खड़ा अग्निशामक वाहन। संवाद

अग्निशमन विभाग बिझड़ी की सड़क किनारे खड़ा अग्निशामक वाहन। संवाद

अग्निशमन विभाग बिझड़ी की सड़क किनारे खड़ा अग्निशामक वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article