{"_id":"6a6f97df32c760030c02cf63","slug":"five-thousand-devotees-bowed-their-heads-in-deotsidh-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-203295-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: दियोटसिद्ध में पांच हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: दियोटसिद्ध में पांच हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा
Mon, 03 Aug 2026 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
बाबा बालक नाथ मंदिर में दर्शनों के लिए पहुंचे श्रद्वालु। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
दियोटसिद्ध(हमीरपुर)। प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध में लगातार हो रही बारिश का असर श्रद्धालुओं की आमद पर देखने को मिल रहा है।
सामान्य दिनों में रविवार को जहां 10 से 15 हजार श्रद्धालु बाबा बालकनाथ की पवित्र गुफा में माथा टेकने पहुंचते थे, वहीं इस रविवार को करीब पांच हजार श्रद्धालुओं ने ही दरबार में हाजिरी लगाई।
सुबह पांच बजे आरती के बाद मंदिर के कपाट खुले। देर रात तक श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में माथा टेककर सुख-समृद्धि की कामना की। शाम को कीर्तन हाल में भजन संध्या का आयोजन किया गया।
इसमें श्रद्धालुओं ने बाबा बालकनाथ के भजन गाकर उनकी महिमा का गुणगान किया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। मंदिर अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि बारिश के मौसम का सीधा असर श्रद्धालुओं की संख्या पर पड़ा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हर सप्ताह बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं, लेकिन लगातार बारिश के कारण इस बार संख्या में कमी आई है।