{"_id":"6a6f9732cfc2de04b40ee488","slug":"forest-department-intensifies-action-after-149-trees-posing-a-threat-during-rainy-season-are-removed-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-203297-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बरसात में खतरा बने 149 पेड़ हटाए, वन विभाग ने तेज की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बरसात में खतरा बने 149 पेड़ हटाए, वन विभाग ने तेज की कार्रवाई
Mon, 03 Aug 2026 12:44 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। बरसात के मौसम में लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वन विभाग ने जिलेभर में खतरा बने पेड़ों को हटाने की कार्रवाई तेज कर दी है। अब तक जिले में 149 डेंजर टू लाइफ (खतरनाक) पेड़ों को काटकर हटाया जा चुका है।
इनमें सड़क किनारे झुके हुए पेड़ और बारिश व तेज हवाओं के कारण गिरे पेड़ शामिल हैं। इन पेड़ों से वाहन चालकों, राहगीरों और आसपास बने घरों को नुकसान पहुंचने का खतरा बना हुआ था।
वन विभाग के अनुसार अब तक 79 झुके हुए पेड़ों को कटवाया गया है, जबकि 70 गिरे हुए पेड़ों को हटाया गया है। विभाग ने सर्वे के बाद यह कार्रवाई शुरू की है।
बरसात के दौरान तेज हवाओं और भारी बारिश से पेड़ों के गिरने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, जिससे सड़क मार्ग बाधित होने के साथ जान-माल के नुकसान का खतरा रहता है। विभाग को शिकायत मिलने के बाद ऐसे पेड़ों को हटाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
हालांकि 149 पेड़ों को हटाया जा चुका है, लेकिन जिले के कुछ हिस्सों में अभी भी कई पेड़ खतरा बने हुए हैं। विभाग की ओर से ऐसे पेड़ों को चिह्नित कर हटाने की प्रक्रिया जारी है।
कोट
जिले में 149 डेंजर टू लाइफ पेड़ काटे जा चुके हैं। बरसात में पेड़ों के गिरने से वाहन चालकों और घरों को खतरा बना हुआ था। विभाग की ओर से जिलेभर में सर्वे कर इन पेड़ों को हटाया गया है। शिकायत मिलने में ऐसे पेड़ों को काटा जाता है, जो कि डेंजर टू लाइफ श्रेणी में आते हैं। -अंकित सिंह, डीएफओ हमीरपुर