{"_id":"69c2ef0ea832c2a6180716e2","slug":"four-jets-of-surya-kiran-will-thunder-in-the-sky-of-sujanpur-today-hamirpur-hp-news-r-399-1-sml1021-446317-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर के आसमान में आज गरजेंगे सूर्य किरण के चार जेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर के आसमान में आज गरजेंगे सूर्य किरण के चार जेट
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर में उड़ान भरते वायुसेना के हॉक जेट। वीडियोग्रैब।
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। राष्ट्र स्तरीय होली मेला सुजानपुर में 25 और 26 मार्च को होने वाले सूर्य किरण एयर शो के सफल आयोजन को लेकर मंगलवार को सुजानपुर के आसमान में सूर्य किरण एरोबेटिक टीम के चार जेट विमानों ने उड़ान भरकर पूरे क्षेत्र की मैपिंग और रिहर्सल की।
जेट विमानों ने आसमान में शानदार करतब दिखाकर लोगों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया। इस शो को लेकर सैनिक स्कूल प्रशासन और जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। 25 मार्च को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और 26 मार्च को सांसद अनुराग सिंह ठाकुर यहां पर बतौर मुख्यातिथि आएंगे।
सैनिक स्कूल सुजानपुर की प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन रचना जोशी ने कहा कि यह एयर शो बेहद अद्भुत और रोमांचकारी होने जा रहा है, जिसमें सूर्य किरण एरोबेटिक टीम के जेट विमान सुजानपुर के आसमान में अपने शानदार करतब दिखाएंगे।
एयर शो के दौरान जेट विमान अपने विशेष प्रदर्शन के तहत रंगीन धुएं के माध्यम से आसमान में अलग-अलग आकृतियां बनाएंगे जो दर्शकों के लिए बेहद आकर्षण का केंद्र होंगी। उन्होंने कहा कि सुजानपुर में यह एयर शो पहली बार आयोजित होने जा रहा है।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं, खासकर छात्र वर्ग में भारतीय वायुसेना के प्रति रुचि पैदा करना है, ताकि वह वायु सेना में अपना कॅरिअर बनाने के लिए प्रेरित हों और देश की रक्षा में अपना योगदान दे सकें। प्रशासन की ओर से आयोजन को लेकर पूरा सहयोग दिया जा रहा है।
साढ़े नौ बजे से शुरू होगा रोमांच
फ्लाइट लेफ्टिनेंट कंवल संधू ने कहा कि यह हाईस्पीड पर ऐरोबेटिक करतब रोमांच भरे होंगे। सुबह साढ़े नौ बजे से करतब शुरू हो जाएंगे। वह कमेंट्रेटर के रूप में लोगों को करतबों की जानकारी देंगी। नौ हॉक एक साथ उड़ान भरेंगे। हाईस्पीड पर करतब दिखाए जाएंगे। दो दिन के इस रोमांच में करतबों और पायलट की जानकारी कमेंट्री के जरिये दर्शकों तक पहुंचाई जाएगी। विमान चंडीगढ़ और आदमपुर स्थित एयर फोर्स स्टेशनों से उड़ान भरेंगे। हालांकि शो का आधिकारिक समय पौने ग्यारह बजे शुरू होगा।
दो दिन दोपहर 12 बजे तक बंद रखी जाएंगी दुकानें
एयर शो को लेकर के सुरक्षा की दृष्टि चौगान में चल रहे राष्ट्रीय स्तरीय होली उत्सव में खास तौर पर खाद्य पदार्थ की दुकानें 25 में 26 जनवरी को फिलहाल दोपहर 12 तक बंद रहेंगी। सफाई व्यवस्था के साथ-साथ दुकानों को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कोई पक्षी आदि मैदान परिसर में खाद्य सामग्री दिखने के चलते आसमान में न मंडराएं। इस लक्ष्य के चलते ही खाद्य संबंधी दुकानें बंद रखी जाएंगी।
Trending Videos

सुजानपुर में उड़ान भरते वायुसेना के हॉक जेट। वीडियोग्रैब।- फोटो : संवाद