फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Friend of woman who sold car for 'Chitta' also turns out to be a drug addict.

Hamirpur (Himachal) News: चिट्टे के लिए कार बेचने वाली महिला की सहेली भी निकली नशे की आदी

Sat, 04 Jul 2026 01:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 04 Jul 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पिता की कार चिट्टे के लिए बेचने के चर्चित मामले में पुलिस जांच के दौरान एक और बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी महिला की सहेली भी नशे की आदी निकली है।
विज्ञापन

आरएफएसएल मंडी की रिपोर्ट में महिला समेत तीन लोगों में नशीले पदार्थ के सेवन की पुष्टि होने के बाद सदर थाना पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग से प्राथमिकी दर्ज कर जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मामले की जांच के दौरान पूछताछ के आधार पर दो युवकों और एक युवती के रक्त के नमूने लेकर पांच जुलाई, 2025 को क्षेत्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (आरएफएसएल) मंडी भेजे गए थे। अब आई फॉरेंसिक रिपोर्ट में तीनों द्वारा नशीले पदार्थ का सेवन किए जाने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके आधार पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह मामला पिछले वर्ष उस समय सुर्खियों में आया था, जब चार वर्षीय बच्चे की मां पर चिट्टा (हेरोइन) खरीदने के लिए अपने पिता की कार चोरी कर बेचने का आरोप लगा था।
इस संबंध में 28 जून, 2025 को सदर थाना में कार चोरी का मामला दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया था कि आरोपी महिला ने अपने एक साथी युवक के साथ मिलकर कार पंजाब के जालंधर में बेच दी थी।
बाद में जिस व्यक्ति ने कार खरीदी थी, उसे पुलिस ने मैक्लोडगंज क्षेत्र से वाहन सहित पकड़ लिया था। अब फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर तीन अन्य संदिग्धों-एक युवती और दो युवकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।


कोट
मामले की जांच के दौरान सामने आए तथ्यों और फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच जारी है। -बलवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article