सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Government has increased VAT by 10%, burden: Anurag

सरकार ने 10 फीसदी वैट बढ़ा डाला बोझ : अनुराग

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 06 Apr 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बगवाड़ा में भाजपा ने सांसद अनुराग ठाकुर की अध्यक्षता में मनाया 47वां स्थापना दिवस
Trending Videos




संवाद न्यूज एजेंसी



अवाहदेवी (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत बगवाड़ा के बूथ नंबर दो में सोमवार को भाजपा का 47वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के वर्तमान सांसद अनुराग सिंह ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समीरपुर मंडल अध्यक्ष अभयवीर लवली ने की, जबकि पूर्व विधायक डॉ. अनिल धीमान विशेष रूप से मौजूद रहे। मंच का संचालन समीरपुर मंडल के महामंत्री एडवोकेट संजीव कुमार ने किया। सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में देशभर में चार करोड़ पक्के घर बनाए गए हैं, जिनमें से तीन करोड़ से अधिक ग्रामीण क्षेत्रों में और एक करोड़ शहरी क्षेत्रों में निर्मित हुए हैं। उन्होंने कहा कि वामपंथी उग्रवाद, जिसे नक्सलवाद भी कहा जाता है, एक समय पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा और महाराष्ट्र सहित लगभग दस राज्यों में फैला हुआ था। भाजपा की केंद्र सरकार ने अर्धसैनिक बलों की मदद से इस समस्या पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया है। ठाकुर ने कहा कि वर्ष 2014 में भारत की अर्थव्यवस्था विश्व में दसवें स्थान पर थी, जो आज चौथे स्थान पर पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने चरणबद्ध तरीके से कुल 10 फीसदी वैट बढ़ाकर जनता पर अतिरिक्त बोझ डाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed