फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Gram Sabhas held; deliberations held on various issues related to the development of the Panchayat area.

Hamirpur (Himachal) News: ग्राम सभाएं आयोजित, पंचायत क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर हुआ मंथन

Fri, 03 Jul 2026 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 03 Jul 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Gram Sabhas held; deliberations held on various issues related to the development of the Panchayat area.
ग्राम पंचायत बगवाड़ा में ग्राम सभा में उपस्थित ग्रामीण। स्रोत : जागरूक पाठक
अवाहदेवी(हमीरपुर)। जिले की विभिन्न पंचायतों में वीरवार को ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत बगवाड़ा में ग्राम सभा का आयोजन पंचायत प्रधान वरुण चंदेल की अध्यक्षता में हुआ। बैठक में पंचायत क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

ग्राम सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र लाभार्थियों से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा चल रहे और प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा की गई तथा भविष्य की विकास योजनाओं पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

बैठक में पंचायत प्रधान वरुण चंदेल, उपप्रधान यशवीर सिंह चंदेल, वार्ड सदस्य विपन कुमार, अनिल कुमार, पूनम कुमारी, रानी देवी और वंदना देवी उपस्थित रहे। जिला परिषद सदस्य रजनी देवी ने भी बैठक में भाग लेकर विकास कार्यों में सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




बढ़ई में नशा रोकथाम पर दिया विशेष जोर

सुजानपुर (हमीरपुर)।
ग्राम पंचायत बढ़ई में वीरवार को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पंचायत के नवनिर्वाचित प्रधान रविंद्र कुमार ने की। इस दौरान पंचायत के विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई और विभिन्न प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। बैठक में नशा निवारण एवं रोकथाम को लेकर विशेष चर्चा हुई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नशे से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर पंचायत स्तर पर सतर्क निगरानी रखी जाएगी। साथ ही प्रत्येक परिवार को नशे की प्रवृत्ति से दूर रहने के लिए जागरूक किया जाएगा। इसके लिए जनजागरूकता अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में पंचायत प्रधान रविंद्र कुमार, उपप्रधान गोल्डी धीमान, वार्ड सदस्य अंजना, किरण सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। संवाद


चकमोह में बीपीएल आवेदन और फेरीवालों पर प्रतिबंध पर चर्चा

दियोटसिद्ध (हमीरपुर)।
ग्राम पंचायत चकमोह की नवनिर्वाचित पंचायत की पहली ग्राम सभा का आयोजन वीरवार को पंचायत प्रधान सोम दत्त शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। ग्राम सभा में कई महत्वपूर्ण निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए। बैठक में निर्णय लिया गया कि बीपीएल श्रेणी में शामिल होने के इच्छुक पात्र परिवार 5 जुलाई तक अपने आवेदन पंचायत कार्यालय में जमा कर सकते हैं। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह भी तय किया गया कि पंचायत की पूर्व अनुमति के बिना कोई भी फेरी वाला गांव में प्रवेश नहीं करेगा। ग्रामीणों ने पंचायत भवन का उद्घाटन लंबे समय से लंबित होने का मुद्दा भी उठाया। इस संबंध में संबंधित विभाग और प्रदेश सरकार को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र उद्घाटन करवाने की मांग करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। संवाद

ग्राम पंचायत बगवाड़ा में ग्राम सभा में उपस्थित ग्रामीण। स्रोत : जागरूक पाठक

ग्राम पंचायत बगवाड़ा में ग्राम सभा में उपस्थित ग्रामीण। स्रोत : जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed