{"_id":"6a66675c06747fb57a013745","slug":"grass-found-in-drinking-water-scheme-tank-mla-indradutt-expresses-displeasure-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-202387-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पेयजल योजना के टैंक में मिली घास विधायक इंद्रदत्त ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पेयजल योजना के टैंक में मिली घास विधायक इंद्रदत्त ने जताई नाराजगी
Mon, 27 Jul 2026 01:30 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
बड़सर विधायक इंद्रदत्त लखनपाल उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना का निरीक्षण करते हुए। स्रोत : जागरूक पा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिझड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने रविवार को उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना 99 गांव दियोटसिद्ध का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जल भंडारण टैंकों में गंदगी, घास और जाले मिलने तथा परिसर और कर्मचारियों के आवासीय कमरों की खराब स्थिति पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई।
विधायक ने योजना के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया। अंतिम जल भंडारण टैंक के अंदर घास उगी होने और जाले लगे होने पर उन्होंने अधिकारियों से जवाब-तलब किया। उन्होंने कहा कि लोगों को पीने के लिए आपूर्ति किए जाने वाले पानी के टैंकों की नियमित सफाई और रखरखाव में लापरवाही गंभीर मामला है। निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों के रहने के कमरों और शौचालयों की स्थिति भी खराब पाई गई। विधायक ने अधिकारियों को टैंकों की तत्काल सफाई करवाने, परिसर में स्वच्छता बनाए रखने तथा कर्मचारियों के आवासीय कमरों और शौचालयों की शीघ्र मरम्मत करवाने के निर्देश दिए।
उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान सोम दत्त, जिला परिषद सदस्य रामेश्वर दत्त, बीडीसी सदस्य राकेश आदि माैजूद रहे। संवाद