फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Habitual drug smuggler Rakesh detained for three months.

Hamirpur (Himachal) News: तीन माह के लिए नजरबंद किया आदतन नशा तस्कर राकेश

Thu, 11 Jun 2026 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 11 Jun 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
मैहरे (हमीरपुर)। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़सर पुलिस ने आदतन नशा तस्कर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उसे पीआईटी-एनडीपीएस एक्ट के तहत तीन माह के लिए नजरबंद कर दिया है।
विज्ञापन

थाना बड़सर पुलिस ने राकेश कुमार उर्फ रॉकी के खिलाफ यह कार्रवाई की है। आरोपी के खिलाफ नशा तस्करी से जुड़े करीब सात मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार कई मामलों में संलिप्तता सामने आने के बाद उपलब्ध रिकॉर्ड और जांच के आधार पर उसे आदतन अपराधी मानते हुए पीआईटी-एनडीपीएस एक्ट, 1988 के तहत कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

आरोपी का मेडिकल परीक्षण सिविल अस्पताल बड़सर में करवाने के बाद उसे जिला कारागार हमीरपुर में तीन माह के लिए नजरबंद कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऐसे कई आरोपी पकड़े जाने के बाद रिहा होने पर दोबारा नशे के कारोबार में सक्रिय हो जाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए आदतन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिले में करीब 70 से 80 आदतन अपराधियों की पहचान की गई है, जिन पर पुलिस लगातार निगरानी रख रही है।
इस संबंध में एसपी हमीरपुर बलवीर सिंह ने बताया कि आरोपी आदतन नशा तस्कर है और उस पर पुलिस की लगातार नजर थी। पुलिस ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed