{"_id":"6a271b04e2a5f3b9d90d65f9","slug":"hamirpur-medical-college-asked-to-explain-the-delay-in-the-construction-of-the-campus-and-reprimanded-the-officials-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-196433-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के कैंपस निर्माण में देरी पर जवाब-तलब, अधिकारियों को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के कैंपस निर्माण में देरी पर जवाब-तलब, अधिकारियों को लगाई फटकार
Tue, 09 Jun 2026 01:11 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 09 Jun 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
दिशा की बैठक की अध्यक्षता करते सांसद अनुराग सिंह ठाकुर। जनसंपर्क विभाग।
- फोटो : Samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के जोलसप्पड़ में निर्माणाधीन कैंपस के निर्माण लंबी देरी पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने अधिकारियों से जवाब तलब किया है।
वर्ष 2018 में स्थापना के बाद एमबीबीएस प्रशिक्षुओं के दो बैच पासआउट होने के बाद भी नया कैंपस न मिलने पर सोमवार को सांसद ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में अधिकारियों को लताड़ लगाई है।
उन्होंने कहा कि दो बैच कॉलेज से निकल गए हैं, लेकिन अभी तक यह क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर में चल रहा है। करोड़ों रुपये का बजट केंद्र सरकार ने निर्धारित समय पर उपलब्ध करवाया है, उसके बावजूद अभी तक कॉलेज के नए कैंपस का निर्माण क्यों नहीं हो सका है।
विज्ञापन
उन्होंने मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों और निर्माण में जुटी कंपनी के अधिकारियों को शीघ्र रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। सांसद अनुराग ठाकुर ने जिला मुख्यालय स्थित हमीर भवन में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं और कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
इस दौरान उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों के बैठक से नदारद रहने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की और जिला प्रशासन से इस बारे में जवाब मांगा। अनुराग ठाकुर ने सभी अधिकारियों से कहा कि वे केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं और विकासात्मक परियोजनाओं में जिला हमीरपुर के लिए अधिक से अधिक बजट लाने के लिए तत्परता के साथ कार्य करें।
अगर किसी योजना के क्रियान्वयन में कोई समस्या आ रही है या उसमें किसी सुधार की आवश्यकता है तो अपना फीडबैक एवं सुझाव भी दें। उन्होंने कहा कि हर विभाग एवं कार्यालय में सभी महत्वपूर्ण कार्यों, योजनाओं और प्राथमिकताओं की चेक लिस्ट होनी चाहिए और कोई अधिकारी या कर्मचारी ट्रांसफर भी हो जाता है तो उसी चेक लिस्ट के अनुसार कार्य निरंतर जारी रहने चाहिएं।
नशा मुक्ति केंद्रों की ताजा स्थिति मांगी
अनुराग ठाकुर ने जिले में संचालित नशा उपचार केंद्रों और टीबी मुक्त अभियान की ताजा स्थिति की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि जिला में सांसद निधि के तहत 385 विकास कार्यों के लिए धनराशि का प्रावधान किया गया था। इनमें 311 कार्य पूरे हो चुके हैं और 57 प्रगति पर हैं। शेष 17 कार्यों में कोई दिक्कत आ रही है या इन्हें आरंभ करना संभव नहीं है, तो तुरंत अवगत करवाएं। कृषि विभाग के अधिकारियों को फसल बीमा योजना को लोगों के बीच प्रभावी ढंग से प्रचारित करने के निर्देश दिए।
फोरलेन सहित अन्य योजनाओं की ली रिपोर्ट
अनुराग ठाकुर ने शिमला-मटौर फोरलेन हाईवे, हमीरपुर बाईपास और हमीरपुर-अवाहदेवी-मंडी नेशनल हाईवे, पीएम सूर्या घर योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, महिला एवं बाल विकास योजनाओं, शिक्षा, कृषि, शहरी विकास, ग्रामीण विकास और विभिन्न विभागों की अन्य योजनाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को इस सीजन में वन संपदा को आग से बचाने और मॉनसून सीजन में अधिक से अधिक पौधरोपण के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए।