फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   hamirpur ramnagar chitta seized three arrested ndps act

Hamirpur Crime News: रामनगर में 10.33 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने शुरू की नेटवर्क की जांच

Mon, 27 Jul 2026 09:18 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 27 Jul 2026 09:18 AM IST
सार

हमीरपुर के रामनगर में थाना सदर पुलिस ने 10.33 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब पूछताछ के जरिए यह पता लगाने में जुटी है कि नशे की खेप कहां से लाई गई और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। एसपी बलवीर सिंह ने कहा कि नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।

विज्ञापन
hamirpur ramnagar chitta seized three arrested ndps act
चिट्टा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हमीरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना सदर पुलिस ने शहर के रामनगर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 10.33 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 26 जुलाई को वार्ड नंबर-10 रामनगर में की गई कार्रवाई के दौरान तीन युवकों के कब्जे से 10.33 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शशांक भारद्वाज (गांव बड़ैहर, तहसील भोरंज), नवीन कपलेश (गांव लोहारड़ा) और अश्वनी कुमार (गांव बरोहा, डाकघर डुग्घा) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि चिट्टा कहां से लाया गया और इसकी सप्लाई किन लोगों तक की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क की होगी जांच
एसपी हमीरपुर बलवीर सिंह ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है। पुलिस नशा तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के 'नशा मुक्त हिमाचल' अभियान के तहत जिले में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है और भविष्य में भी यह अभियान जारी रहेगा।


लोगों से पुलिस की अपील
जिला पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि उनके आसपास नशे से जुड़ी किसी भी प्रकार की गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। लोगों के सहयोग से ही समाज को नशे के दुष्प्रभाव से बचाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed