{"_id":"6a48146cb3fbcfb535008c27","slug":"hamirpur-zila-parishad-to-get-new-chairperson-and-vice-chairperson-on-monday-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-199471-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर जिला परिषद को सोमवार मिलेंगे नए अध्यक्ष-उपाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर जिला परिषद को सोमवार मिलेंगे नए अध्यक्ष-उपाध्यक्ष
Sat, 04 Jul 2026 01:28 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 04 Jul 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। करीब एक माह के इंतजार के बाद हमीरपुर जिला परिषद को सोमवार नया अध्यक्ष और उपाध्यक्ष मिल जाएगा। जिला प्रशासन ने दोनों पदों के चुनाव के लिए सोमवार को बैठक बुला ली है।
सभी निर्वाचित जिला परिषद सदस्यों को इसकी सूचना भेज दी गई है। बैठक में दो-तिहाई सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। भाजपा के पास 19 में से 15 सदस्यों का स्पष्ट बहुमत होने से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर उसके प्रत्याशियों की जीत लगभग तय मानी जा रही है।
हाल ही में संपन्न जिला परिषद चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने 19 में से 15 सीटों पर जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत हासिल किया था। तीन सीटों पर निर्दलीय और एक सीट पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी विजयी हुए थे।
विज्ञापन
ऐसे में 13 सदस्यों के आवश्यक कोरम को पूरा करने में भाजपा को किसी तरह की कठिनाई नहीं दिख रही है। राजनीतिक समीकरणों को देखते हुए कांग्रेस की भूमिका केवल औपचारिक रहने की संभावना है।
जिला परिषद चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव नहीं होने पर भाजपा ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। पार्टी नेताओं ने प्रदर्शन कर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द चुनाव कराने की मांग उठाई थी।
अब परिणाम घोषित होने के लगभग एक महीने बाद प्रशासन ने चुनावी प्रक्रिया पूरी करने का कार्यक्रम तय कर दिया है। नियमों के अनुसार यदि सोमवार की बैठक में कोरम पूरा नहीं होता है तो 10 दिनों के भीतर दोबारा बैठक बुलाई जाती, लेकिन भाजपा के स्पष्ट बहुमत और चुनाव जल्द कराने की उनकी मांग को देखते हुए पहली ही बैठक में नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्वाचन की पूरी संभावना है।
चुनाव से पहले भाजपा करेगी मंथन
सोमवार के चुनाव से एक दिन पहले रविवार को भाजपा संगठनात्मक बैठक करेगी। इसमें अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए अधिकृत प्रत्याशियों के नाम पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। पार्टी ने जिला परिषद चुनाव के लिए श्रीनैना देवी के विधायक रणधीर शर्मा को हमीरपुर का प्रभारी बनाया है। इसके अलावा इस बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर और वर्ष 2022 के विस चुनावों और 2024 विस उपचुनाव के पार्टी प्रत्याशी और विधायक सहप्रभारी के रूप में शामिल होंगे। जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि बैठक में चुनाव को लेकर चर्चा होगी।
कोट
निर्वाचित सभी सदस्यों को बैठक की सूचना दे दी गई है। बैठक में दो-तिहाई सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। -बवीता गुलेरिया, जिला पंचायत अधिकारी, हमीरपुर