{"_id":"6a49632f563f613a0d01102f","slug":"haphazardly-parked-vehicles-along-the-roadside-in-mahre-have-increased-difficulties-for-pedestrians-raising-questions-about-the-management-of-the-situation-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-199561-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: मैहरे में सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों से राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें, व्यवस्था पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: मैहरे में सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों से राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें, व्यवस्था पर उठे सवाल
Sun, 05 Jul 2026 01:16 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 05 Jul 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
सतीश राठौर, दुकानदार मैहरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैहरे (हमीरपुर)। नगर पंचायत बड़सर के तहत मैहरे बाजार में सड़क के दोनों ओर खड़े वाहनों के कारण राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पार्किंग की व्यवस्था न होने से दोपहिया वाहन चालक सड़क किनारे वाहन खड़ा कर देते हैं, जिससे लोगों को सड़क पर चलने को मजबूर होना पड़ता है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, अति व्यस्त सड़क होने के कारण यहां दिनभर वाहनों के हॉर्न का शोर रहता है, जिससे बुजुर्गों और विद्यार्थियों को भी परेशानी होती है। वहीं, दुकानदारों का कहना है कि वाहनों की अव्यवस्था के कारण ग्राहकों को सामान ले जाने में भी दिक्कत आती हैं, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है।
लोगों ने आशंका जताई है कि इस स्थिति में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उनका कहना है कि नगर पंचायत बड़सर की अधिसूचना जारी होने के बावजूद अभी तक पार्किंग की सुविधा विकसित नहीं की गई है।
विज्ञापन
वहीं, पुलिस की ओर से भी प्रभावी कार्रवाई होती नहीं दिख रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द समस्या के समाधान और उचित पार्किंग व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की है। संवाद
--
सड़क के दोनों तरफ वाहन खड़े रहने से दुकानदारों को दिक्कतें पेश आती हैं। पुलिस प्रशासन की ओर से आज तक सख्त कदम नहीं उठाए गए हैं। विभाग और प्रशासन को चाहिए कि वह इससे राहत दिलाए, ताकि दुकानदारों को दिक्कतें पेश न आएं। -सतीश राठौर, दुकानदार मैहरे
सड़क पर चलना भी मुश्किल हो जाता है। वाहन हॉर्न बजाकर परेशान करते हैं। सड़क के किनारे वाहन खड़े रहते हैं। आखिर राहगीर कहां चलेगा। पुलिस भी केवल मूकदर्शक बनकर तमाशा देखती रहती है। -जय बन्याल, राहगीर
सड़क के दोनों ओर वाहन खड़े रहते हैं। राहगीरों के चलने के लिए जो लाइन लगाई गई है, वहां पर वाहन खड़े होते हैं। प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। हादसों के बाद ही विभाग की नींद खुलती है। -चमन लाल, राहगीर
यह समस्या प्रतिदिन की है। अगर कोई विरोध करता है तो उसके साथ बहसबाजी करना शुरू कर देते हैं। सड़क पर बुजुर्ग और बच्चे भी चलते हैं। अगर कोई हादसा पेश आएगा तो उसका जिम्मेवार कौन होगा। विभाग समाधान करें। -यशपाल सिंह, राहगीर
पुलिस समय-समय नियमों की अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई करती है। अगर कोई नियमों की अवहेलना कर रहा है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नियमों का उल्लंघन किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। -लालमन शर्मा, एएसपी, बड़सर