{"_id":"69d4cc376f8220dde402b3d8","slug":"himachal-hamirpur-minor-son-steals-mother-jewelry-for-an-iphone-takes-out-loan-worth-nearly-3-lakhs-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: आईफोन के लिए नाबालिग बेटे ने चुराए मां के गहने, करीब तीन लाख रुपये का ले लिया लोन; यहां का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: आईफोन के लिए नाबालिग बेटे ने चुराए मां के गहने, करीब तीन लाख रुपये का ले लिया लोन; यहां का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी, नादौन (हमीरपुर)।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Tue, 07 Apr 2026 03:18 PM IST
विज्ञापन
सार
हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में एक ऐसा मामला सामने आया जिसने हर किसी की चौंका कर रख दिया है। पुलिस जांच में अहम खुलासा हुआ है कि नाबालिग बेटे ने आईफोन खरीदने के साथ-साथ अन्य शौक पूरा करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पढ़ें पूरी खबर...
आईफोन की चाहत में चुराए मां के गहने।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
विस्तार
पुलिस थाना नादौन के तहत दो दिन पूर्व गगाल में हुई गहनों की चोरी का मामला सुलझ गया है। पुलिस ने चोरी के गहनों को नादौन स्थित निजी फाइनांस कंपनी से बरामद कर लिया है। पुलिस जांच में अहम खुलासा हुआ है कि नाबालिग बेटे ने आईफोन खरीदने के साथ-साथ अन्य शौक पूरा करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इन गहनों की एवज में करीब तीन लाख रुपये का लोन लिया था।
Trending Videos
जानकारी के मुताबिक तीन अप्रैल को गगाल के मुकेश कुमार ने चोरी की शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने पत्नी के सोने के गहने घर की अलमारी से चोरी होने का आरोप अपने बेटे पर लगाया था। जांच के दौरान यह पाया है कि शिकायतकर्ता का बेटा नाबालिग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूछताछ में बताया कि उसने उक्त सोने के गहने कृष कौंडल निवासी गांव कुठार को दे दिए थे। कृष कौंडल ने अपनी बहन निशा कुमारी निवासी टिल्लू के साथ मिलकर इन गहनों को निजी फाइनांस कंपनी को नादौन शाखा में गिरवी रखकर गोल्ड लोन प्राप्त किया। पुलिस ने गहनों को बरामद किया। सोने के गहनों का कुल वजन लगभग 31.77 ग्राम है। बरामद गहनों की पहचान शिकायतकर्ता की पत्नी ने की। पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
शादी में नाबालिग की कृष से मुलाकात
पुलिस जांच में सामने आया है कि कृष कौंडल डीजे बजाने का काम करता है। एक शादी में नाबालिग लड़के की कृष कौंडल से मुलाकात हुई। इस मुलाकात के बाद इनकी आपस में दोस्ती हुई। उसके बाद ही उन्होंने गहने चोरी करने की योजना बनाई और उन गहनों की एवज में लोन लिया।
चोरी किए गए बहने बरामद कर लिए हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।- बलवीर सिंह, एसपी हमीरपुर।