सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Himachal News rot of Baba Balak Nath Temple Deotsidh is reaching England and Canada

Himachal News: इंग्लैंड, कनाडा तक पहुंच रहा बाबा बालक नाथ मंदिर टियोटसिद्ध का रोट, इतनी है कीमत

सुशील शर्मा, दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 11 Feb 2026 10:21 AM IST
विज्ञापन
सार

बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध का प्रसाद रोट इंग्लैंड और कनाडा में पहुंच रहा है। विदेश में रह रहे भारतीय अपने रिश्तेदारों के माध्यम से इसकी डिलीवरी ले रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Himachal News rot of Baba Balak Nath Temple Deotsidh is reaching England and Canada
बाबा बालक नाथ मंदिर में रोट तैयार करता एक दुकानदार। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

बाबा बालक नाथ के प्रसाद रोट की मिठास अब देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी पहुंच रही है। हमीरपुर जिले के दियोटसिद्ध में स्थित बाबा बालक नाथ के प्रसाद रोट ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। दियोटसिद्ध में बाबा बालक नाथ के लिए बनने वाला रोट का प्रसाद देश की सीमाओं को लांघ कर इंग्लैंड और कनाडा में पहुंच रहा है। विदेशों में रहने वाले बालयोगी के श्रद्धालु इन्हें ऑनलाइन मंगवाकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।

Trending Videos


दुकानदार रजत का कहना है कि इस रोट को वह सीधे तौर पर नहीं भेज पा रहे हैं, लेकिन अगर प्रशासन व्यवस्था बनाए तो इसे व्यापारिक रूप से और अधिक बढ़ाया जा सकता है। दुकानदारों की मानें तो विदेश में रह रहे भारतीय अपने रिश्तेदारों के माध्यम से इसकी डिलीवरी ले रहे हैं। इन्हें इंग्लैंड और कनाडा भेज रहे हैं। विदेशों में भेजे जाने वाले रोट को स्पेशल रूप से तैयार किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे ग्राहक की डिमांड के अनुसार तैयार किया जाता है। इसे देशी घी में मेवे के साथ आटे और मैदे में बनाया जाता है। इसकी कीमत 40 रुपये से 60 रुपये तक होती है। यह लंबे समय तक खाने के योग्य रहता है। एक साल में करीब 20 ऑर्डर मिलते हैं। दुकानदार रजत का कहना है कि माता चिंतपूर्णी मंदिर की तरह इसे ऑनलाइन प्लेटफार्म मिलता है तो इसे और अधिक विस्तार दिया जा सकता है, क्योंकि बाहरी देशों में रहने वाले भारतीय भी इसकी खरीद कर सकते हैं।

मंदिर में प्रसाद को ऑनलाइन प्लेटफार्म पर लाने के लिए कार्य किया जा रहा है। वर्तमान में इसकी गुणवत्ता, इसकी अवधि और इसे भेजने की पैकिंग को लेकर विचार-विमर्श किया जा रहा है। शीघ्र ही इसे ऑनलाइन प्लेटफार्म पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। -स्वाति डोगरा, एसडीएम बड़सर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed