{"_id":"69d39a14e2331ddc01013d3e","slug":"himfeds-store-is-being-used-only-during-the-crop-season-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-189268-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: फसल सीजन में ही इस्तेमाल हो रहा हिमफेड का स्टोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: फसल सीजन में ही इस्तेमाल हो रहा हिमफेड का स्टोर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 07 Apr 2026 05:02 AM IST
विज्ञापन
नगरोटा गजिया में स्थित हिमफेड स्टोर। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
नगरोटा गजिया में बना है भवन, लगातार उपयोग न होने से हो रहा जर्जर
पंचायत प्रतिनिधियों ने उठाई स्टोर को बहुउद्देश्यीय केंद्र के रूप में विकसित करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
भरेड़ी (हमीरपुर)। धिरड़ पंचायत के नगरोटा गजिया में स्थित हिमफेड के स्टोर का वर्ष में महज दो बार ही उपयोग हो रहा है। किसानों की सुविधा और खाद भंडारण के उद्देश्य से वर्ष 2008 में औसतन 20 लाख रुपये की लागत से यह स्टोर बनाया गया था। सरकार ने ग्रामीणों से जमीन खरीद कर एक बड़ा हॉल जिसमें 100 ट्रक खाद के रखे जा सकते हैं और एक कार्यालय बनाया था लेकिन वर्तमान में फसल के सीजन के दौरान ही इसका इस्तेमाल किया जा रहा है।
शेष समय में यह भवन बंद रहता है। इस कारण न केवल संसाधनों की बर्बादी हो रही है बल्कि भवन भी जर्जर हो रहा है। ग्राम पंचायत धिरड़ के पूर्व उपप्रधान शशिकांत और पलपल पंचायत के पूर्व प्रधान जोगिंद्र राणा ने कहा कि इस भवन का उपयोग केवल खाद रखने तक सीमित रखना उचित नहीं है। यदि प्रशासन चाहे तो इस स्टोर को एक बहुउद्देशीय केंद्र के रूप में विकसित किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि यहां कृषि विभाग की ओर से समय-समय पर किसानों के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाए जा सकते हैं, जिसमें आधुनिक खेती, जैविक खेती, उर्वरकों के संतुलित उपयोग और नई तकनीकों की जानकारी दी जाए। यदि इस भवन का सही ढंग से उपयोग किया जाए तो यह क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि स्टोर की उपयोगिता बढ़ाने के लिए एक ठोस कार्ययोजना तैयार करे। नियमित निगरानी और रखरखाव सुनिश्चित किया जाए, ताकि भवन की स्थिति और अधिक खराब न हो और इसे समय रहते उपयोग में लाया जा सके।
Trending Videos