{"_id":"6a29b6b4131515ba37007c62","slug":"hoax-call-sends-fire-truck-on-a-30-kilometer-run-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-196681-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: फर्जी कॉल ने अग्निशामक वाहन की लगवाई 30 किलोमीटर की दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: फर्जी कॉल ने अग्निशामक वाहन की लगवाई 30 किलोमीटर की दौड़
Thu, 11 Jun 2026 12:40 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैहरे (हमीरपुर)। गर्मी के मौसम में आग लगने की घटनाओं के बीच सतर्क अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों को बुधवार को एक फर्जी कॉल के कारण करीब 30 किलोमीटर की दौड़ लगानी पड़ी।
पुलिस चौकी बिझड़ी के अंतर्गत एक महिला ने सूचना दी कि उनके घर के पास आग लगी है और उससे घर को खतरा है। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी के कर्मचारी सन्नी कुमार ने अग्निशमन विभाग को जानकारी दी और महिला का संपर्क नंबर भी उपलब्ध करवाया।
इसके बाद अग्निशमन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन वहां किसी भी प्रकार की आग नहीं पाई गई। विभाग ने जब शिकायतकर्ता महिला से संपर्क करने का प्रयास किया तो फोन रिसीव नहीं हुआ।
विज्ञापन
वहीं, मौके पर मौजूद महिला के ससुर से पूछताछ करने पर उन्होंने भी घर में आग लगने की बात से इनकार कर दिया। फर्जी कॉल सामने आने के बाद अब अग्निशमन विभाग द्वारा महिला के खिलाफ पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई जा रही है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
इस संबंध में अग्निशमन विभाग बिझड़ी के प्रभारी राजेश तंवर ने बताया कि सूचना गलत पाई गई है और फर्जी कॉल करने वाली महिला के खिलाफ कार्रवाई के लिए शिकायत दर्ज की जा रही है।