फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   HRTC pensioners angry over delay in pension

Hamirpur (Himachal) News: पेंशन में देरी पर भड़के एचआरटीसी पेंशनर

Mon, 08 Jun 2026 11:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 11:18 AM IST
विज्ञापन
HRTC pensioners angry over delay in pension
हिमाचल परिवहन सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण मंच की बैठक में मौजूद पेंशनर। स्रोत : मंच
हमीरपुर। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच हमीरपुर की मासिक बैठक मंगलवार को बस अड्डा हमीरपुर में आयोजित की गई। बैठक में पेंशन के भुगतान में लगातार हो रही देरी पर सरकार और निगम प्रबंधन के प्रति गहरा रोष व्यक्त किया गया। पेंशनरों ने मांग उठाई कि प्रत्येक माह की पहली तारीख को पेंशन जारी की जाए, ताकि उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नंद लाल चौहान ने की। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन ही बुजुर्ग कर्मचारियों का मुख्य सहारा होती है लेकिन समय पर पेंशन न मिलने से उन्हें गंभीर आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई पेंशनर गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं और आर्थिक तंगी के कारण समय पर उपचार तक नहीं करवा पा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला कार्यकारी अध्यक्ष शिव कुमार ने कहा कि परिवहन पेंशनरों की करोड़ों रुपये की देनदारियां अभी तक लंबित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अन्य विभागों के कर्मचारियों और एचआरटीसी के कार्यरत कर्मचारियों को तीन प्रतिशत महंगाई भत्ते (डीए) का लाभ दिया जा चुका है, जबकि पेंशनरों को इससे वंचित रखा गया है। इसके अलावा चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों का भुगतान भी लंबे समय से लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सचिव बलवीर पठानिया ने कहा कि पेंशनरों की लंबित वित्तीय देनदारियों और चिकित्सा बिलों का शीघ्र भुगतान किया जाना चाहिए। उन्होंने सरकार और निगम प्रबंधन से पेंशनरों के हितों को प्राथमिकता देने की मांग की।

बैठक में राम लाल, बलवीर पटियाल, सुखदेव, कुलवंत, पवन कुमार, विनोद कुमार सहित अन्य पेंशनर भी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में पेंशन और लंबित देनदारियों के समयबद्ध भुगतान की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed