{"_id":"6a46b938b5eb7e8596090c65","slug":"hrtc-services-across-the-state-including-sujanpur-struggling-rana-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-199401-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुजानपुर सहित प्रदेशभर में एचआरटीसी सेवा हांफी : राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुजानपुर सहित प्रदेशभर में एचआरटीसी सेवा हांफी : राणा
Fri, 03 Jul 2026 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानपुर (हमीरपुर)। भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कहा है कि एचआरटीसी के सैकड़ों ग्रामीण रूट बंद होने और सड़कों की बदहाल स्थिति के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
मीडिया को दिए बयान में उन्होंने कहा कि प्रदेश में गरीब की सवारी मानी जाने वाली एचआरटीसी बसें विभिन्न कारणों से ग्रामीण रूटों पर सुचारू रूप से नहीं चल पा रही हैं। सुजानपुर क्षेत्र में कभी टायर, कभी डीजल की कमी और कभी स्टाफ की कमी का हवाला देकर रूट बंद किए जा रहे हैं, जिससे बच्चे, कर्मचारी और मरीज प्रभावित हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इस समय 300 से अधिक बस रूट निजी हाथों में दिए गए हैं, जबकि हमीरपुर जिले में ही 18 रूट निजी संचालन में हैं। कई महत्वपूर्ण ग्रामीण सेवाएं आय कम बताकर बंद कर दी गई हैं।
विज्ञापन
राणा ने आरोप लगाया कि धैल-पटलांदर से हमीरपुर रूट पर बसें नियमित नहीं चल रही हैं, जबकि अन्य ग्रामीण रूटों पर भी यही स्थिति बनी हुई है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि सुजानपुर में परिवहन व्यवस्था का यह हाल है, तो पूरे प्रदेश की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है, खासकर जब सड़कों की हालत भी ठीक नहीं है।