{"_id":"6a5e68743770291ba70a0453","slug":"implement-pay-fixation-correctly-release-dearness-allowance-soon-soni-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-201569-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"पे फिक्शेसन सही ढंग से करें लागू, जल्द दें महंगाई भत्ता : सोनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पे फिक्शेसन सही ढंग से करें लागू, जल्द दें महंगाई भत्ता : सोनी
Tue, 21 Jul 2026 11:54 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 21 Jul 2026 11:54 AM IST
विज्ञापन
राज्य बिजली परिषद पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में मौजूद सदस्य। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। राज्य बिजली परिषद पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक हमीरपुर में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश की 20 इकाइयों/उप इकाइयों के लगभग 250 पदाधिकारियों/प्रतिनिधियों नें भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष एस के सोनी ने की।
प्रदेश अध्यक्ष एस के सोनी और प्रदेश कार्यकारिणी के महासचिव पीएल गुप्ता ने बताया कि पेंशनरों की पे फिक्शेसन सही तरीके लागू से नहीं हुई है। यह मांग काफी पुरानी है। अभी तक यह मांग पूरी नहीं हुई है। जब तक यह पूरी नहीं होगी, लड़ाई लड़ी जाएगी। प्रदेश सरकार से आग्रह है कि पेंशनरों को 80 वर्ष व 85 वर्ष की आयु में जो वृद्धि मिलती है, उसे उनके 80 वर्ष व 85 वर्ष में प्रवेश के प्रथम दिवस से यह वृद्धि दी जाए।
पेंशनरों और कर्मचारियों को इस महंगाई के दौर में जीवन यापन करना मुश्किल हो गया है। प्रदेश सरकार देय महंगाई भत्ते की 15 फीसदी किस्तों और पिछले बकाया एरियर को शीघ्र जारी करे। प्रदेश सरकार से बिजली बोर्ड में पुरानी पेंशन को शीघ्र लागू करे।
विज्ञापन
संगठन ने सरकार के साथ बेहतर समन्यव स्थापित किया है। इसी का नतीजा है कि कई मांगों को सरकार ने मान भी लिया है। बैठक में डीएस डढवालिया, जेसी शर्मा, दिनेश गुप्ता, कमलेश पुंडीर, केडी शर्मा, सीएस चंदेल आदि मौजूद रहे।
एसोसिएशन से जुड़े उर्जावान लोग
एसके सोनी ने बताया कि गत दो-वर्षों में एसोसिएशन की कार्यशैली व पेंशनरों की समस्याओं के निराकरण के प्रति समर्पण को देखकर एसोसिएशन का विस्तार हुआ। प्रदेश से बहुत ऊर्जावान लोगों नें जुड़कर संगठन कार्यों में और भी अधिक प्रगति लाई। नई इकाइयां/उप-इकाईयां स्थापित हुई हैं। यह एसोसिएशन की एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।