फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   In Bijhari, 13 out of 36 Panchayat Secretary posts have been vacant for a long time.

Hamirpur (Himachal) News: बिझड़ी में पंचायत सचिवों के 36 में से 13 पद लंबे समय से खाली

Fri, 24 Jul 2026 12:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 24 Jul 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। विकास खंड बिझड़ी के तहत पंचायतों में सचिवों की कमी अब विकासात्मक कार्यों पर असर डालने लगी है। विकास खंड में पंचायत सचिवों के 36 पद स्वीकृत हैं, लेकिन वर्तमान में करीब 13 पद रिक्त चल रहे हैं।
विज्ञापन

इनमें से लगभग 10 पद पिछले तीन वर्षों से खाली हैं, जबकि तीन पद सचिवों की पदोन्नति के बाद करीब सात माह से नहीं भरे जा सके हैं। रिक्त पदों के कारण मौजूदा पंचायत सचिवों पर अतिरिक्त कार्यभार बढ़ गया है।
विज्ञापन

वर्तमान में पंचायत स्तर पर डिजिटल जनगणना सहित विभिन्न ऑनलाइन योजनाओं और सेवाओं का संचालन भी किया जा रहा है। ऐसे में पंचायत सचिवों को विकास कार्यों के साथ-साथ डिजिटल प्रक्रियाओं का जिम्मा भी संभालना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार सचिवों को अपने मूल कार्यक्षेत्र के अलावा अन्य पंचायतों में भी सेवाएं देनी पड़ती हैं, जिससे ग्रामीणों के दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रदेश सरकार से पंचायत सचिवों के रिक्त पदों को जल्द भरने की मांग की है, ताकि पंचायत स्तर के कार्य सुचारु रूप से हो सकें।

विकास खंड अधिकारी बिझड़ी राजेश कुमार ने बताया कि विकास खंड में पंचायत सचिवों के करीब 13 पद रिक्त हैं। इससे विकासात्मक कार्यों के निष्पादन में देरी हो रही है। रिक्त पदों की जानकारी उच्च अधिकारियों को भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed