{"_id":"6724b56853bd545a9d00647d","slug":"increased-wait-for-good-breed-lambs-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-139750-2024-11-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: अच्छी नस्ल के मेमनों के लिए बढ़ा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: अच्छी नस्ल के मेमनों के लिए बढ़ा इंतजार
शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2024 11:56 PM IST
Link Copied
प्रजनन केंद्र में अभी 15 बकरियां और पांच बकरे पशुपालन विभाग बढ़ाएगा संख्या
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। उच्च और बेहतर नस्ल की बकरियों के मेमनों को प्राप्त करने के लिए अभी पशुपालकों को इंतजार करना पड़ेगा। बकरी प्रजनन केंद्र ताल में पहले 100 बकरियों की संख्या को पूरा किया जाएगा। उसके बाद पशुपालन विभाग की ओर से मेमनों को पशुपालकों को देने संबंधित प्रक्रिया को शुरू करने की योजना है। बकरी प्रजनन केंद्र ताल में वर्तमान में 15 बकरियां और पांच बकरे रखे गए हैं। बकरियों की संख्या बढ़ाने के लिए पशुपालन विभाग के कर्मी बिलासपुर रवाना हुए हैं। यहां से बर्बरी और बीटल नस्ल की बकरियों की खरीद की जाएगी। उम्मीद है कि आगामी सप्ताह तक कुछ बकरियां बिलासपुर से लाई जाएंगी, जिससे बकरी प्रजनन केंद्र ताल में बकरियों की संख्या में इजाफा होगा। बीते दिनों निदेशक पशुपालन विभाग ने ताल केंद्र का दौरा किया था। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि जल्द यहां बकरियों की संख्या को बढ़ाया जाए। 2018 से हमीरपुर के ताल में बकरी प्रजनन केंद्र खोलने की कवायद आरंभ हुई थी। पशुपालन विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक डॉ. अजय ने कहा कि बकरी प्रजनन केंद्र ताल में अभी 15 बकरियां और पांच बकरे हैं। यहां पर बकरियों की संख्या को बढ़ाया जाएगा। केंद्र में 100 बकरियां होने के उपरांत ही बकरियों के मेमनों को पशुपालकों को उपलब्ध करवाने पर विचार किया जाएगा। किस तरह मेमनों को दिया जाना है, इसके बारे में पशुपालन विभाग के उच्च अधिकारियों से बात की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।