{"_id":"69dfeb7a15be2973af09d230","slug":"indian-embassy-asks-amans-family-for-documents-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-190326-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: भारतीय दूतावास ने अमन के परिजनों से मांगे दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: भारतीय दूतावास ने अमन के परिजनों से मांगे दस्तावेज
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 16 Apr 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हमीरपुर। ग्राम पंचायत महारल के वार्ड नंबर दो काली चीक के अमन का शव साउथ अफ्रीका से भारत लाने की प्रक्रिया में देरी हो रही है। भारतीय दूतावास ने परिजनों से माता-पिता, पत्नी और जीजा के आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज मांगे हैं।
दस्तावेज संबंधी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ही शव को भारत लाने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी, जिसमें करीब 15 दिन तक का समय लग सकता है। इससे पहले परिजनों को आश्वासन दिया गया था कि शव दो से तीन दिन में भारत पहुंच जाएगा, लेकिन अब इसमें देरी की संभावना है।
जानकारी के अनुसार, अमन का शव वर्तमान में सुरक्षित शवगृह में रखा गया है। उसकी मौत 12 अप्रैल को साउथ अफ्रीका में स्विमिंग पूल में डूबने से हो गई थी।
मृतक के पिता दिहाड़ी मजदूर हैं और परिवार ने शव वापस लाने के लिए सांसद अनुराग ठाकुर से भी मदद की गुहार लगाई थी, जिन्होंने सहायता का आश्वासन दिया है। परिजन पिछले तीन दिनों से शव का इंतजार कर रहे हैं।
उपायुक्त हमीरपुर गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि मामला केंद्र सरकार के अधीन है, हालांकि आवश्यकता पड़ने पर जिला प्रशासन की ओर से हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X