Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Hamirpur (Himachal) News
›
Hamirpur: Sainik School Sujanpur crowned champions in the Under-17 Girls' category, while Dayanand Public School Patiala emerged victorious in the Boys' category
{"_id":"69ea000c1445a31acf0daad0","slug":"video-hamirpur-sainik-school-sujanpur-crowned-champions-in-the-under-17-girls-category-while-dayanand-public-school-patiala-emerged-victorious-in-the-boys-category-2026-04-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: अंडर-17 छात्रा वर्ग में सैनिक स्कूल सुजानपुर व छात्र वर्ग में दयानंद पब्लिक स्कूल पटियाला बने चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: अंडर-17 छात्रा वर्ग में सैनिक स्कूल सुजानपुर व छात्र वर्ग में दयानंद पब्लिक स्कूल पटियाला बने चैंपियन
Ankesh Dogra
Updated Thu, 23 Apr 2026 04:48 PM IST
Link Copied
सैनिक स्कूल टिहरा में आयोजित अखिल भारतीय सैनिक स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता रोमांचक मुकाबलों के साथ संपन्न हुई। छह दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में नॉर्थ जोन के सैनिक स्कूलों की टीमों ने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबलों में अंडर-17 छात्रा वर्ग में मेजबान सैनिक स्कूल टिहरा की टीम ने रॉयल इंटरनेशनल रेजिडेंशियल स्कूल, फतेहाबाद को 3-0 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। अंडर-17 छात्र वर्ग के फाइनल में दयानंद पब्लिक स्कूल पटियाला ने सैनिक स्कूल टिहरा को रोमांचक मुकाबले में पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। अंडर-15 छात्र वर्ग के फाइनल में रॉयल इंटरनेशनल रेजिडेंशियल स्कूल, फतेहाबाद ने सैनिक स्कूल नगरोटा को 2-0 से पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। तीसरे स्थान के मुकाबलों में अंडर-15 छात्र वर्ग में सैनिक स्कूल कपूरथला ने सैनिक स्कूल टिहरा को 4-3 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 छात्रा वर्ग सैनिक स्कूल कपूरथला ने सैनिक स्कूल कुंजपुरा को 4-2 से मात देकर तीसरा स्थान हासिल किया।अंडर-17 छात्र वर्ग में रॉयल इंटरनेशनल रेजिडेंशियल स्कूल ने सैनिक स्कूल कपूरथला को 3-2 से हराकर तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया। इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को भी सराहा गया। अंडर-17 छात्रा वर्ग में कैडेट सेजल गुलेरिया को बेस्ट प्लेयर घोषित किया, जबकि कैडट प्रियांशु चौधरी बेस्ट गोलकीपर रहे।अंडर-17 छात्र वर्ग में कैडेट श्याम कुमार को बेस्ट प्लेयर और कैडेट अंगद कुमार बेस्ट गोल कीपर घोषित किए।अंडर-15 छात्र वर्ग में कैडेट स्टानजिंन को बेस्ट प्लेयर व कैडेट कुमार माधावेंद्रा को बेस्ट गोल कीपर घोषित किए। समापन समारोह में एयर कमांडर बृजेश पॉल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफियां एवं पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने कहा खेल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं और यह हमें शारीरिक व मानसिक रूप से सशक्त बनाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।