{"_id":"69e915c8258d47ac16080c29","slug":"slogans-and-posters-convey-the-message-of-saving-the-earth-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-191147-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नारों और पोस्टरों से दिया पृथ्वी को बचाने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नारों और पोस्टरों से दिया पृथ्वी को बचाने का संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 23 Apr 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
भलेठ स्कूल के विदद्यार्थियों ने की चौगान में सफाई। स्रोत : संस्थान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के सरकारी स्कूलों में बुधवार को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, अध्यापकों एवं विद्यालय प्रबंधन ने पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इस अवसर पर पृथ्वी बचाओ, पर्यावरण बचाओ का संदेश दिया गया।
जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में सहायक सिद्ध होते हैं। पृथ्वी दिवस के अवसर पर पहचान स्पेशल स्कूल के बच्चों ने रैली का आयोजन किया। स्कूल से झनियारी माता मंदिर तक रैली निकाली। स्कूल की प्रधानाचार्य चेतना शर्मा ने कहा कि विद्यर्थियों ने मंदिर परिसर में सफाई की।
विद्यार्थियों ने किया पौधरोपण
बड़ा(हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बड़ा में बुधवार को अर्थ डे का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में भाषण, पेंटिंग और परिसर में पौधरोपण करवाया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य अंजना कौंडल ने विद्यार्थियों को अनुशासन और मेहनत का महत्व समझाया।
ऐतिहासिक सुजानुपर चौगान में की सफाई
सुजानपुर(हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भलेठ के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए सुजानपुर के ऐतिहासिक मैदान में स्वच्छता अभियान चलाया। प्रधानाचार्य मंजरी वी महाजन और शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और जिम्मेदारी के साथ मैदान में फैले कचरे को इकट्ठा किया और स्वच्छता का संदेश लोगों तक पहुंचाया।
जलवायु परिवर्तन के कारण व समाधान बताए
बड़सर(हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरोह के इको क्लब ने विश्व पृथ्वी दिवस मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य अश्विनी कुमार सौंखला ने की। इको क्लब के प्रभारी विक्रम सिंह व छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों में भी सफाई अभियान चलाया।
परोल में बच्चों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
भोरंज (हमीरपुर)। राजकीय मॉडल केंद्र प्राथमिक विद्यालय परोल में पृथ्वी दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्कूल मुख्य अध्यापक ने विद्यार्थियों को पृथ्वी, जल, वनस्पति और अन्य प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
ग्लोबल वार्मिंग के बारे में साझा किए विचार
नादौन (हमीरपुर)। राजकीय उच्च विद्यालय कोटला कल्लर में विश्व पृथ्वी दिवस उत्साह और ऊर्जा के साथ मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की विज्ञान शिक्षक एवं कार्यक्रम प्रभारी पूजा ने की। पोस्टर मेकिंग, पेंटिंग, भाषण प्रतियोगिता, नारा लेखन एवं निबंध लेखन में छात्रों ने ग्लोबल वार्मिंग और प्रदूषण मुक्त पृथ्वी जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X