सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The dispute ended, Bhagwan Das Shastri was unanimously elected head of the council.

Hamirpur (Himachal) News: विवाद थमा, सर्वसम्मति से भगवान दास शास्त्री बने काउंसिल के प्रधान

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 23 Apr 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
The dispute ended, Bhagwan Das Shastri was unanimously elected head of the council.
सीनियर सिटीजन काउंसिल के चुनावों में चुनीगई प्रबंधन समिति के पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। एक माह तक चले विवाद के बाद सीनियर सिटीजन काउंसिल हमीरपुर के चुनाव बुधवार को टाउन हॉल में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए। कार्यकारिणी सदस्यों ने सर्वसम्मति से भगवान दास शास्त्री को काउंसिल का नया प्रधान चुना।
Trending Videos

इसके साथ ही पीसी वर्मा को वरिष्ठ उपप्रधान, रमेश चंद को उपप्रधान और कुलदीप शर्मा को महासचिव बनाया गया। आरएल भारद्वाज को प्रेस सचिव, राकेश पुरी को अकाउंट सचिव और मिलाप चंद को कार्यकारी सदस्य चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव ओपन वोटिंग के जरिये हुआ। सात कार्यकारिणी सदस्यों में से दो सदस्यों का ओपन मतदान के जरिये चुना गया। वहीं, अन्य पांच सदस्यों को निर्विरोध चुना गया। पिछले माह सीनियर सिटीजन काउंसिल हमीरपुर का चुनाव 22 मार्च को हुए थे।
मतदाता सूची में गड़बड़ी और मतदाताओं के नामों के मिसमैच को लेकर विवाद खड़ा हो गया था, जिससे चुनाव स्थगित करने पड़े थे। मामला जिला प्रशासन के पास पहुंचा और नए सिरे से चुनाव प्रक्रिया पूरी करने का निर्णय लिया गया।
चुनाव के दौरान तहसीलदार भोरंज आशीष शर्मा की अध्यक्षता में पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई। इस अवसर पर कॉपरेटिव सोसायटी हमीरपुर से एआरसी रवि कुमार, डीएओ राजेश कौशल, डीआईसी कीर्ति नरेश, इंस्पेक्टर संदीप सहित अन्य मौजूद रहे।
जो बीत गया सो बीत गया। हमारा सबके साथ मैत्री भाव रहेगा। अभी सात लोग हैं। आगे भी नए पद सृजित करेंगे और काउंसिल को आगे बढ़ाएंगे। भगवान दास शास्त्री, नवनियुक्त प्रधान
सालाना टर्नओवर करोड़ों में
काउंसिल मेडिकल कॉलेज और अस्पताल हमीरपुर में मरीजों को निशुल्क खाना उपलब्ध करवाती है। इस संस्था का सालाना टर्नओवर करोड़ों रुपये है। कुछ सदस्यों ने संस्था के संचालन और चुनाव प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए थे।
तेजनाथ को 59 और भगवान दास शास्त्री को मिले 164 मत
कांग्रेस नेता एवं काउंसिल के पूर्व सदस्य तेजनाथ ने सात सदस्यों की कार्यकारिणी के चुनाव के लिए अपनी ओर से एक समांतर पैनल उतारा। उसके बाद कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव हुआ। सदस्य पद के लिए तेजनाथ और भगवान दास शास्त्री के बीच मुकाबला हुआ। ओपन मतदान में कुल 267 सदस्यों में से तेजनाथ को 59 और भगवान दास शास्त्री को 164 मत पड़े। दूसरे कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रमेश चंद और धर्मजीत वर्मा के बीच मुकाबला हुआ। इसमें रमेश चंद को 162 और धर्मजीत वर्मा को 71 मत पड़े। रमेश चंद को विजय घोषित किया। वहीं, अन्य पदों को सर्वसम्मति से चुना गया। इन कार्यकारिणी सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रधान और उपप्रधान सहित अन्य पदाधिकारी चुने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed