सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Una's Prince won the wrestling match at Awahdevi.

Hamirpur (Himachal) News: ऊना के प्रिंस ने जीता अवाहदेवी का दंगल

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 23 Apr 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Una's Prince won the wrestling match at Awahdevi.
अवाहदेवी में आयोजित महादंगल में भाग लेते पहलवान। संवाद
विज्ञापन
अवाहदेवी (हमीरपुर)। अवाहदेवी में आयोजित बारहवें दंगल में ऊना के पहलवान प्रिंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हिमाचल केसरी खिताब अपने नाम किया। उन्होंने फाइनल मुकाबले में बागा के सोनू को हराकर जीत हासिल की।
Trending Videos

छिंज कमेटी की ओर से आयोजित दंगल का शुभारंभ प्रधान देशराज चंदेल ने ढोल की थाप के साथ किया। इस अवसर पर जौह गांव के पंडित संजीव शर्मा मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। कमेटी ने उन्हें पगड़ी पहनाकर और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दंगल में हिमाचल के अलावा पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर से आए पहलवानों ने भी हिस्सा लिया और अपने दमखम का प्रदर्शन किया। कुल करीब 30 सीधी कुश्तियां करवाई गईं, जिन्होंने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
बंदवा कुश्ती के फाइनल में मलोटी के रजत ने खन्ना के नरेंद्र को हराकर जीत दर्ज की।
समापन समारोह में हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान समाजसेवी प्यार चंद घगा, जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष पवन कुमार और नरेश कुमार दर्जी भी मौजूद रहे। मुख्यातिथियों ने विजेता पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed