सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Himachal CBT for 312 Assistant Staff Nurse Posts on May 4–5

हिमाचल: असिस्टेंट स्टाफ नर्स के 312 पदों के लिए सीबीटी टेस्ट 4-5 मई को; कुल 9,664 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठेंगे

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर। Published by: Ankesh Dogra Updated Thu, 23 Apr 2026 10:51 AM IST
विज्ञापन
सार

असिस्टेंट स्टाफ नर्स पोस्ट कोड 25026 के कुल 312 पदों को भरने के लिए सीबीटी की तिथि निर्धारित कर दी गई है। परीक्षा के लिए प्रदेश भर में 16 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। वहीं, पहली बार 77 पुरुष अभ्यर्थी भी असिस्टेंट स्टाफ नर्स की परीक्षा देंगे। पढ़ें पूरी खबर...

Himachal CBT for 312 Assistant Staff Nurse Posts on May 4–5
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग, HPRCA - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (hprca.hp.gov.in)
विज्ञापन

विस्तार

राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने असिस्टेंट स्टाफ नर्स पोस्ट कोड 25026 के कुल 312 पदों को भरने के लिए सीबीटी की तिथि निर्धारित कर दी है। आयोग चार व पांच मई को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) का आयोजन करेगा। वहीं, पहली बार 77 पुरुष अभ्यर्थी भी असिस्टेंट स्टाफ नर्स की परीक्षा देंगे। कुल 9,664 अभ्यर्थी इस परीक्षा में बैठेंगे जिसमें 9587 महिला अभ्यर्थी हैं।

Trending Videos

परीक्षा के लिए प्रदेश भर में 16 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। पहले इस परीक्षा के लिए महिला अभ्यर्थी ही पात्र थीं लेकिन प्रदेश हाईकोर्ट ने एक मामले का निपटारा करते हुए असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पदों के लिए पुरुष अभ्यर्थियों को भी योग्य घोषित किया था। उसके बाद आयोग ने भी आवेदन की तिथि को बढ़ाते हुए एक अप्रैल से 14 अप्रैल तक आवेदन मांगे थे। अब आयोग ने सीबीटी की परीक्षा चार व पांच मई को निर्धारित की है। परीक्षा के एक हफ्ते पहले अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। परीक्षा केंद्र की जानकारी मोबाइल फोन पर एसएमएस के माध्यम से भी भेजी जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने सभी अभ्यर्थियों से नियमित रूप से आयोग की वेबसाइट पर या अपने मोबाइल पर एसएमएस और ईमेल पर ताजा स्टेटस चेक करते रहने की अपील की है।

परीक्षाओं के लिए बिना विलंब शुल्क 27 तक भरे जाएंगे फार्म
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विवि हमीरपुर ने मई व जून में प्रस्तावित नियमित सेमेस्टर और री-अपीयर परीक्षा के लिए ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू की। तकनीकी विवि व संबंधित शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी व री-अपीयर परीक्षा देने वाले 27 अप्रैल तक बिना विलंब शुल्क ऑनलाइन फार्म भर सकते हैं। 28 अप्रैल के बाद लेट फीस लगेगी। 

तकनीकी विवि के कुलसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक अनुपम कुमार ठाकुर ने बताया कि अगले माह प्रस्तावित परीक्षा के लिए ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने के लिए पोर्टल खोल दिया है। अभ्यर्थी तय तिथि में परीक्षा देने के लिए ऑनलाइन फार्म भर सकते हैं। बीटेक, बी फार्मेसी, एमबीए, एमसीए, एमटेक, एम फार्मेसी सहित सभी यूजी और पीजी विषयों की परीक्षा की संभावित तिथियां भी जल्द घोषित की जाएगी। 

परीक्षा को लेकर सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि परीक्षा सभी ढंग से संचालित हो सके। इस बारे में सभी परीक्षा केंद्र को सूचित कर दिया है।
 

28 अप्रैल के बाद प्रवेश पर लेट फीस वसूल करेगा तकनीकी विवि
डिग्री पूरा करने वाले अभ्यर्थियों को क्लास और ग्रेड सुधारने का मौका  एचपीटीयू ने सीबीसीएस (चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम) और एनईपी (नेशनल एजुकेशन पॉलिसी) के तहत स्नातक (यूजी) व स्नातकोत्तर (पीजी) कोर्स में डिग्री पूरी करने वाले अभ्यर्थियों को अपनी क्लास/ग्रेड सुधारने का अवसर देने का निर्णय लिया है। जो अभ्यर्थी अपनी क्लास/ग्रेड सुधार करना चाहते हैं, ऐसे अभ्यर्थी 11 मई तक ऑफलाइन परीक्षा फॉर्म तकनीकी विवि में जमा कर सकते हैं। परीक्षा फॉर्म अभ्यर्थी डाक के माध्यम से या स्वयं तकनीकी विवि में जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed