सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   BJYM roared at Gandhi Chowk, raised slogans against Congress

Hamirpur (Himachal) News: गांधी चौक पर गरजा भाजयुमो, कांग्रेस के खिलाफ लगाए नारे

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 23 Apr 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
BJYM roared at Gandhi Chowk, raised slogans against Congress
गांधी चौक हमीरपुर में कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद।
विज्ञापन
हमीरपुर। भाजयुमो हमीरपुर और भाजपा महिला मोर्चा ने बुधवार को गांधी चौक में कांग्रेस और इंडी गठबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष शुभम पठानिया की अध्यक्षता में धरना-प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन पार्टी के महिला और युवा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान कांग्रेस और विपक्षी दलों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
Trending Videos

भाजयुमो जिलाध्यक्ष शुभम पठानिया ने कहा कि संसद में विपक्ष ने नारी शक्ति वंदन बिल का विरोध कर अपनी मानसिकता को जगजाहिर कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति वंदन बिल को संसद में पास करवाने के लिए विशेष सत्र बुलाया लेकिन कांग्रेस पार्टी ने दोहरी मानसिकता दिखाते हुए इस बिल को पास नहीं होने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिलाओं को आगे बढ़ते देखना नहीं चाहती और केवल अपनी पार्टी में परिवारवाद को बढ़ावा देने का काम करती है। देशभर में कांग्रेस के इस कृत्य से महिलाओं में गहरा रोष है। भाजपा हमेशा से महिला हितैषी रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति वंदन बिल लाकर महिलाओं को आगे बढ़ने का मौका प्रदान करने की कोशिश की लेकिन कांग्रेस ने इस बिल को पास नहीं होने दिया।
संसद में कांग्रेस पार्टी ने हमेशा लोक हित के मुद्दों का विरोध किया है चाहे वह नारी शक्ति वंदन बिल हो या धारा 370 हटाने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे हो। इस मौके पर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा, अंकुश, बुद्धि सिंह, मोहित और जिला मीडिया प्रभारी अखिल मौजूद रहे। युवा मोर्चा की ओर से प्रायोजित इस प्रदर्शन में महिला मोर्चा की विभिन्न मंडलों की पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रही, हालांकि जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष अर्चना ठाकुर इस प्रदर्शन से नदारद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed