{"_id":"6a3ed108fe7c4dbf9c0c1068","slug":"information-about-development-works-will-now-be-displayed-on-school-notice-boards-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-198607-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: अब स्कूलों के नोटिस बोर्ड पर दिखेगी विकास कार्यों की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: अब स्कूलों के नोटिस बोर्ड पर दिखेगी विकास कार्यों की जानकारी
Sat, 27 Jun 2026 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 27 Jun 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिले के सभी सरकारी स्कूलों में अब विकास कार्यों से जुड़ी जानकारी नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित की जाएगी। शिक्षा विभाग ने पारदर्शिता बढ़ाने और जनभागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सभी स्कूल प्रभारियों को यह निर्देश जारी किए हैं।
निर्देशों के अनुसार प्रत्येक विद्यालय में प्रस्तावित, प्रगतिरत और पूर्ण हो चुके विकास कार्यों का पूरा विवरण नोटिस बोर्ड पर लगाया जाएगा। साथ ही किसी भी कार्य में आ रही बाधाओं और उसके लंबित रहने के कारणों की जानकारी भी सार्वजनिक की जाएगी, जिससे अभिभावकों, विद्यार्थियों और स्थानीय समुदाय को विद्यालयों की विकास गतिविधियों की स्पष्ट जानकारी मिल सके।
विभाग ने बजट की कमी, भूमि विवाद और तकनीकी स्वीकृतियों जैसी समस्याओं का जिला स्तर पर प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही लंबित परियोजनाओं की नियमित समीक्षा कर उन्हें शीघ्र पूरा करने पर जोर दिया गया है।
विज्ञापन
इस पहल को अपना विद्यालय कार्यक्रम से भी जोड़ा गया है, जिसके तहत स्थानीय लोग, पूर्व छात्र, समाजसेवी, पंचायत प्रतिनिधि और संस्थाएं विद्यालयों में अतिरिक्त कक्ष, खेल सुविधाएं, पेयजल व्यवस्था, पुस्तकालय सुदृढ़ीकरण और अन्य विकास कार्यों में सहयोग कर सकेंगे।
कोट
विकास कार्यों का डाटा सार्वजनिक होने से विद्यालयों में पारदर्शिता बढ़ेगी और स्थानीय समुदाय की भागीदारी मजबूत होगी। इससे स्कूल प्रबंधन समितियों को भी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में मदद मिलेगी। -कमल किशोर, कार्यकारी उपनिदेशक, उच्च शिक्षा विभाग, हमीरपुर