{"_id":"699f51c485b340f10e05328f","slug":"jol-gahliyan-road-to-be-spruced-up-with-rs-15-crore-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-184810-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: जोल–गाहलियां सड़क 1.5 करोड़ रुपये से होगी चकाचक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: जोल–गाहलियां सड़क 1.5 करोड़ रुपये से होगी चकाचक
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 26 Feb 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर(हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के तहत जोल–गाहलियां सड़क का मरम्मत व अपग्रेडेशन कार्य किया जाएगा। सड़क की जर्जर स्थिति को देखते हुए सड़क सुधार कार्य के लिए 1.5 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
इस राशि से सड़क की मरम्मत, नई टारिंग, गड्ढों की भराई तथा अन्य आवश्यक सुधार कार्य किए जाएंगे। इससे क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। निर्माण के दौरान यह सड़क 20 मार्च तक पूरी तरह बंद रहेगी। इस अवधि में वाहन चालक बुंबलू-कलौहण-ब्याड़ सड़क से आवाजाही कर सकते हैं।
भारी बारिश और प्राकृतिक आपदा के कारण करीब 9.30 किलोमीटर लंबी इस सड़क की हालत काफी दयनीय हो गई है। जगह-जगह गड्ढे पड़ने से वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही थी।
इन गड्ढों के कारण मार्ग जोखिम भरा हो गया, लेकिन अब वाहन चालकों व राहगीरों को शीघ्र ही राहत मिलेगी। स्थानीय लोगों अमित कुमार, राजन शर्मा, अनिल कुमार, रामकृष्ण सहित अन्य ग्रामीणों ने सड़क सुधार के लिए राशि स्वीकृत करने पर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया।
कोट:
सड़क पर टारिंग सहित विभिन्न सुधार कार्य किए जाएंगे। कार्य के दौरान मार्ग पूरी तरह बंद रहेगा। लोगों से सहयोग तथा इस अवधि में वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील है। -डीसी ठाकुर, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
Trending Videos