{"_id":"699f5145491b1ea36e0c135d","slug":"opposed-changing-the-meter-through-a-private-company-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-184770-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: निजी कंपनी के माध्यम से मीटर बदलने का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: निजी कंपनी के माध्यम से मीटर बदलने का किया विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 26 Feb 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अवाहदेवी (हमीरपुर)। बिजली उपमंडल टौणी देवी और कक्कड़ में स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर ऊहल में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में बोर्ड के अधिकारियों को विरोध का सामना करना पड़ा।
इस दौरान लोगों ने विरोध जताते हुए कहा कि मीटर बदलने का कार्य बोर्ड को करना चाहिए, न कि निजी कंपनी को दिया जाए। ग्राम पंचायत लग कढ़ियार के प्रधान राकेश कुमार ने निजी कंपनी के माध्यम से मीटर बदलने के कार्य का विरोध किया। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य बिजली बोर्ड को ही करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता के साथ धोखा किया जा रहा है और इससे बेरोजगारी को बढ़ावा मिलेगा। बोर्ड कार्यों को धीरे-धीरे निजी कंपनियों को सौंपने की तैयारी की जा रही है, जो प्रदेश के हित में नहीं है। प्रदेश में बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिकल आईटीआई और डिप्लोमा धारक युवा मौजूद हैं, लेकिन सरकार उनके रोजगार के प्रति गंभीर नहीं दिख रही।
यदि मीटर बदलने का कार्य निजी कंपनियों को दिया जाता है, तो स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर नहीं मिलेंगे। शिविर के दौरान इस विषय पर खुलकर चर्चा हुई। प्रधान ने मांग की कि सरकार इस निर्णय पर पुनर्विचार करे और स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य बोर्ड के माध्यम से ही करवाए।
इस दौरान सहायक अभियंता ई. दीपक चौहान, ई. अंकज गुप्ता, कनिष्ठ अभियंता ई. विनोद कुमार, ई. मनोज कुमार, निजी कंपनी की ओर से वीरू सिंह बोर्ड की ओर से उपस्थित रहे।
Trending Videos