{"_id":"69f5016ce9ce4264940d6e6d","slug":"jp-iti-samirpur-defeated-iti-rail-by-47-45-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-192123-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: जेपी आईटीआई समीरपुर ने आईटीआई रैल को 47-45 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: जेपी आईटीआई समीरपुर ने आईटीआई रैल को 47-45 से हराया
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 02 May 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
आईटीआई रैल में आयोजित जिला स्तरीय आईटीआई पुरुष वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान वॉलीबाल मैच में
विज्ञापन
धनेटा (हमीरपुर)। आईटीआई रैल में आयोजित की जा रही 18वीं जिला स्तरीय आईटीआई पुरुष वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न प्रतिस्पर्धाएं हुईं। कबड्डी के पहले सेमीफाइनल मैच में जेपी आईटीआई समीरपुर ने आईटीआई रैल को 47-45 से हराया।
दूसरे सेमीफाइनल मैच में ज्वाला आईटीआई ने चमन आईटीआई को 45-17 से हराया। वॉलीबाल का पहला सेमीफाइनल मैच चमन आईटीआई और जेपी आईटीआई समीरपुर के बीच खेला गया। इसमें चमन आईटीआई ने जीत हासिल की।
वहीं, वॉलीबाल का दूसरा सेमीफाइनल मैच आईटीआई भोरंज और ज्योत्सना आईटीआई के बीच खेला गया। इसमें आईटीआई भोरंज ने जीत हासिल की।
आईटीआई रैल के प्रधानाचार्य कपिल ठाकुर ने बताया कि 100 मीटर दौड़ में जेपी आईटीआई समीरपुर के हर्ष ने प्रथम स्थान, आईटीआई भोरंज के कर्णभारती ने दूसरा स्थान और आईटीआई सुजानपुर के रोहित धीमान ने तीसरा स्थान हासिल किया।
वहीं, 200 मीटर दौड़ में आईटीआई लंबलू के हितेश ने प्रथम स्थान, आईटीआई ऊटपुर के आशीष ने दूसरा स्थान तथा स्टेट ऑफ आर्ट आईटीआई हमीरपुर के अभिषेक अत्री ने तीसरा स्थान हासिल किया।
इसके अलावा 400 मीटर की दौड़ में आईटीआई बणी के अंकित ने प्रथम स्थान, चमन आईटीआई के रोहित ने दूसरा स्थान और आईटीआई ऊटपुर के आशीष ने तीसरा स्थान हासिल किया। 800 मीटर दौड़ में आईटीआई सुजानपुर के अंकुश चौधरी ने प्रथम स्थान, जेपी आईटीआई समीरपुर के हर्ष ने दूसरा स्थान और आईटीआई सुजानपुर के अखिल चौधरी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
वहीं, 1600 मीटर दौड़ में आईटीआई भोरंज के आशीष मंडियाल ने प्रथम स्थान, स्टेट ऑफ आर्ट आईटीआई हमीरपुर के अभिषेक अत्री ने दूसरा स्थान और आईटीआई सुजानपुर के अंकुश चौधरी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
इसी प्रकार बास्केटबाल का फाइनल मैच आईटीआई रैल और आईटीआई लंबलू के बीच हुआ। इसमें आईटीआई लंबलू ने आईटीआई रैल को 59-45 से हराया। प्रतियोगिता का समापन दो मई को होगा। कार्यक्रम में एसपी हमीरपुर बलवीर सिंह मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
Trending Videos