फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Kanchan Kumari's reel wins first prize at the Watershed Festival; she will receive 50,000.

Hamirpur (Himachal) News: वाटरशेड महोत्सव में कंचन कुमारी की रील को प्रथम पुरस्कार, मिलेंगे 50 हजार रुपये

Sat, 27 Jun 2026 12:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 27 Jun 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। भूजल संरक्षण और वर्षा जल संचयन के महत्व को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई रील में जिले की कंचन कुमारी को प्रदेश स्तर पर प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है। डीआरडीए की ओर से वाटरशेड महोत्सव के तहत आयोजित प्रतियोगिता में उनके कार्य को सराहा गया है।
विज्ञापन

उन्हें इस उपलब्धि पर 50 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा। वाटरशेड महोत्सव के तहत प्रदेश स्तर पर 11 से 16 नवंबर तक तथा जिला स्तर पर 16 दिसंबर 2025 तक सोशल मीडिया प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को पूर्व जल संचयन संरचनाओं, बागवानी, कृषि वानिकी और विभिन्न वाटरशेड योजनाओं पर आधारित 30 से 60 सेकेंड की रील या फोटो तैयार करने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंचन कुमारी के अलावा अरुण ठाकुर और अभिषेक ठाकुर ने भी प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। सभी विजेताओं को विभाग की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
कोट
जिले के तीन युवाओं को वाटरशेड महोत्सव के तहत आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया जाएगा। रील और फोटाेग्राफी में तीनों ने प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। -अस्मिता ठाकुर, उपनिदेशक सह परियोजना अधिकारी, डीआरडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article