फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Law to curb paper leaks is a historic step: Rakesh

पेपर लीक रोकने वाला कानून ऐतिहासिक कदम : राकेश

Sat, 01 Aug 2026 01:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 01 Aug 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। भाजपा हमीरपुर अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि लोकसभा द्वारा शिक्षा सुधार और सार्वजनिक परीक्षाओं में पेपर लीक व अन्य अनियमितताओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से पारित कानून देश के करोड़ों विद्यार्थियों के भविष्य को सुरक्षित करने वाला ऐतिहासिक निर्णय है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने युवाओं के हितों को प्राथमिकता देते हुए परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष, विश्वसनीय और जवाबदेह बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
विज्ञापन

राकेश ठाकुर ने कहा कि लंबे समय से प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक, संगठित नकल, फर्जीवाड़े और तकनीकी माध्यमों से धोखाधड़ी जैसी घटनाओं से मेहनती युवाओं को नुकसान उठाना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए कानून से ऐसे मामलों में शामिल गिरोहों, संस्थानों और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का प्रावधान होगा, जिससे परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता मजबूत होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed