फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Live broadcast of *Aarti* at Deotsidh Temple suspended for a year; devotees demand its resumption.

Hamirpur (Himachal) News: दियोटसिद्ध मंदिर में आरती का लाइव प्रसारण एक साल से बंद, भक्तों ने की बहाली की मांग

Sat, 04 Jul 2026 01:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 04 Jul 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में होने वाली सुबह-शाम की आरती का लाइव प्रसारण पिछले करीब एक वर्ष से बंद पड़ा है। इससे देश-विदेश में रहने वाले हजारों श्रद्धालु मंदिर की आरती के ऑनलाइन दर्शन से वंचित हो गए हैं।
श्रद्धालुओं ने मंदिर न्यास से जल्द इस सुविधा को दोबारा शुरू करने की मांग उठाई है। मंदिर में प्रतिदिन होने वाली आरती का सीधा प्रसारण पहले यू-ट्यूब के माध्यम से किया जाता था।
विज्ञापन

जिन श्रद्धालुओं के लिए दियोटसिद्ध पहुंचना संभव नहीं होता था, वे घर बैठे बाबा के दर्शन और आरती में शामिल हो जाते थे। मंदिर न्यास ने लाइव प्रसारण के संचालन के लिए एक निजी कंपनी को जिम्मेदारी सौंपी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस व्यवस्था पर करीब एक करोड़ रुपये का प्रावधान भी किया गया था। इसके बावजूद पिछले एक वर्ष से यह सेवा पूरी तरह ठप पड़ी है। श्रद्धालुओं का आरोप है कि मंदिर न्यास तकनीकी खराबी का हवाला देकर अपनी जिम्मेदारी से बच रहा है।
आधुनिक तकनीक के दौर में एक वर्ष तक लाइव सेवा बंद रहना कई सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं का कहना है कि मंदिर की ऑनलाइन आरती केवल एक सुविधा नहीं, बल्कि देश-विदेश में बसे बाबा के भक्तों की आस्था से जुड़ा माध्यम है। इसके बंद होने से बुजुर्ग, बीमार और दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले श्रद्धालु सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं।

श्रद्धालुओं ने मंदिर न्यास और जिला प्रशासन से मांग की कि लाइव आरती प्रसारण में आ रही तकनीकी बाधाओं को शीघ्र दूर कर सेवा दोबारा शुरू की जाए, ताकि बाबा बालक नाथ की आरती और दर्शन का लाभ प्राप्त किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed