{"_id":"6a1dd5fdd731c10dad06aa0b","slug":"maihre-ghoridhabiri-road-will-remain-closed-from-5-to-28-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-195565-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: मैहरे-घोड़ीधबीरी सड़क 5 से 28 तक रहेगी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: मैहरे-घोड़ीधबीरी सड़क 5 से 28 तक रहेगी बंद
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 02 Jun 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिझड़ी(हमीरपुर)। अपग्रेडेशन कार्य के चलते उपमंडल बड़सर में मैहरे-घोड़ीधबीरी सड़क यातायात 5 से 28 जून तक बंद रहेगी। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने कहा कि मैहरे-घोड़ीधबीरी सड़क के अपग्रेडेशन कार्य को सुचारु रूप से जारी रखने और इसे अतिशीघ्र पूरा करने के लिए इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद की जा रही है। इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक हरसौर-गारली सड़क, बदारन-गारली सड़क या मैहरे-जब्बल खैरियां सड़क से आवाजाही कर सकते हैं। उन्होंने सभी वाहन चालकों से सहयोग की अपील भी की है। संवाद
Trending Videos